NTPC Big Accident : एनटीपीसी में बड़ा हादसा, ऐश टैंक गिरने से 1 की मौत, हादसे ने खोले सुरक्षा व्यवस्था के राज़

0
5
NTPC big accident Now
NTPC big accident Now

बिलासपुर;05 अगस्त  NTPC big accident Now : बिलासपुर जिले के एनटीपीसी सीपत में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से हड़कंप मच गया। इस घटना में अब तक एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद से ही बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

60 टन टैंक गिरने से एनटीपीसी में मची अफरा-तफरी

NTPC big accident Now : यह दुर्घटना एनटीपीसी के बॉयलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में हुई, जहाँ वार्षिक रखरखाव का कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 60 टन वजनी ऐश टैंक के गिरने से उसके नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। घटना के बाद, तत्काल प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

घनश्याम साहू की मौके पर मौत

NTPC big accident Now : बताया जा रहा है कि 21 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे सात मजदूरों में से दो मजदूर जाली और प्लेट समेत नीचे गिर गए। इनमें से एक मजदूर, जिसकी पहचान घनश्याम साहू के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मजदूर को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य मजदूरों का इलाज एनटीपीसी के अंदर ही चल रहा है। अभी भी 7 से 8 मजदूरों के दबे होने की संभावना है।

NTPC big accident Now : परिजनों का हंगामा और चक्काजाम

हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन एनटीपीसी के गेट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया। मजदूरों की पत्नियों, बहनों और माताओं का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने एनटीपीसी के सामने सीपत रोड को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

NTPC big accident Now : सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

यह घटना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही मुंगेली जिले के सरगांव में एक स्टील प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी गिरने से भी कई मजदूरों की जान चली गई थी। एक के बाद एक हुई ये दुर्घटनाएं औद्योगिक संस्थानों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का संकेत दे रही हैं।

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह हादसा सिर्फ एक तकनीकी खामी थी या सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी का नतीजा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

NTPC big accident Now : PIL के प्लांट में कुछ माह पहले एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ

जांजगीर-चांपा जिले में स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लांट में कुछ माह पहले एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ था, जिसने न केवल कर्मचारियों के जीवन को झकझोर कर रख दिया, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस दर्दनाक घटना में अब तक दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 अन्य मजदूर अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे के तत्काल बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

NTPC big accident Now : सुरक्षा नियमों की सख्ती से समीक्षा की आवश्यकता

पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक हादसों की बढ़ती घटनाओं ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या कंपनियां सुरक्षा प्रोटोकॉल का सही पालन कर रही हैं? एनटीपीसी हादसे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि औद्योगिक निगरानी और सुरक्षा नियमों की सख्ती से समीक्षा की आवश्यकता है।


Read More : प्रकाश इंडस्ट्रीज हादसे में 2 वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार; प्लांट पर 8 लाख का जुर्माना


 

 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार