मुंबई |Now Fadnavis took oath as CM Hack : महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिला जो राज्य और देश की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति न केवल राज्य की प्रशासनिक दिशा को प्रभावित करेगी, बल्कि राज्य की जनता के लिए भी एक नई उम्मीद लेकर आई है। महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में चेहरा वही हैं, लेकिन उनकी भूमिकाएं बदल गई हैं, जो गठबंधन और सत्ता संतुलन की राजनीति को दर्शाता है।
देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार शपथ ली
Now Fadnavis took oath as CM Hack : आज महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र के आजाद मैदान में किया गया। आजाद मैदान के बाहर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के होर्डिंग्स भर-भर कर लगाए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने ली शपथ
Now Fadnavis took oath as CM Hack : इसके बाद दूसरे स्थान पर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और तीसरे स्थान पर एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे, जो पहले मुख्यमंत्री थे, ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार कर लिया। यह गठबंधन की मजबूती और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने का संकेत है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। यह महायुति सरकार में एनसीपी की अहम भूमिका को दर्शाता है।
Now Fadnavis took oath as CM Hack : विधानसभा चुनावों में महायुति की बंपर जीत
बता दें कि विधानसभा चुनावों में महायुति (भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का गठबंधन) की बंपर जीत के बाद, सरकार गठन में कई बैठकें के बाद निर्णय लिए गए। कयास लगाए जा रहे थे कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे।
हालांकि महायुति घटक दलों के नेताओं और शिवसैनिकों के अनुरोध पर एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम के पद को स्वीकार कर लिया। बुधवार को इसे लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा था कि इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने मेरी मदद की थी सीएम बनने में। आज मैं देवेंद्र फडणवीस की मदद कर रहा हूं। वहीं अजित पवार ने कहा था कि महायुति की सरकार चलाने में हम अपना शत प्रतिशत देंगे।
Now Fadnavis took oath as CM Hack : ये बड़ी हस्ती भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शपत ग्रहण समारोह में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों व अन्य नेताओं के अलावा फिल्मी, खेल जगत व उद्योग जगत के सितारे भी पहुंचे।
इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, खुशी कपूर, रूपा गांगुली, शालिनी पिरामल, सिद्धार्थ रॉय, नीता अंबानी, राधिका अंबानी, नोअल टाटा, दीपक पारीख, कुमार मंगलम बिरला, अजय पीरामल, उदय कोटक, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, दिलीप संघवी, अनिल अंबानी, रणबीर कपूर, रणबीर सिंह, गीतांजलि किरलोस्कर, मानसी किरलोस्कर, बीरेंद्र सराफ, रोहित शेट्टी, बोनी कपूर, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर, जय कोटक, विक्रांत मैस्सी, जयेश शाह शामिल होने के लिए पहुंचे।
#WATCH महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे।
(वीडियो सोर्स: ANI/DG-IPR) pic.twitter.com/GOJeM6OCTJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
यह भी पढ़ें: ओडिशा में आलू संकट: पश्चिम बंगाल पर आरोप, सरकार ने दिए आश्वासन
(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है. )
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार