गुमला में तीन दिन से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, डायन के संदेह में हत्या का आरोप

Now Body Of a Woman Fail
Now Body Of a Woman Fail

गुमला, 15 दिसंबर । Now Body Of a Woman Fail : झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत मुरकुंडा कुम्हारटोली से तीन दिन पहले लापता हुई चंद्रावती देवी नामक महिला का शव रविवार को गांव के पास स्थित जंगल से बंद बोरे में बरामद किया गया।

अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज 

Now Body Of a Woman Fail : चंद्रावती देवी के पुत्र सुनील महतो ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए 12 दिसंबर को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि चंद्रावती देवी की हत्या डायन, जादू-टोना के संदेह में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा की गई है।

महिला गांव के पास जंगल में लकड़ी चुनने गई थी

Now Body Of a Woman Fail : मृतका के पुत्र के अनुसार, 12 दिसंबर को उनकी मां गांव के पास जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। वह देर तक नहीं लौटी तो उनकी तलाश शुरू हुई। इसके बाद शाम में उन्होंने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Now Body Of a Woman Fail : बंद बोरे में एक शव बरामद किया गया

महिला के परिजनों ने शनिवार को जंगल में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की थी। पास में जलावन लकड़ी का गट्ठर भी था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तो जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू हुआ। इसी दौरान जंगल में एक जगह बंद बोरे में एक शव बरामद किया गया। शव चंद्रावती देवी का ही थी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज किया गया था और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Now Body Of a Woman Fail : कई बार डायन बता कर जान से मारने की कोशिश

महिला के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी मां को डायन बताते थे और उन्हें कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुके थे। कुछ महीने पहले भी गांव के कुछ लोगों ने घर पर हमला किया था। उस वक्त मां घर पर नहीं थी। इस घटना को लेकर भी उन्होंने गुमला थाने में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।


यह भी पढ़ें: गाय के दूध के उत्पादन में भी नंबर वन बनेगा उत्तर प्रदेश

(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here