रायपुर 29 नवंबर। Now BJP Meeting On Urban Body : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज संगठन पर्व प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान, व संगठनों चुनावों की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक संपन्न हुई।
60 लाख सदस्यता लक्ष्य पूरा होने की घोषणा
Now BJP Meeting On Urban Body : बैठक को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल, चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया। 60 लाख सदस्यता लक्ष्य पूरा होने की घोषणा करते वक़्त प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव मौजूद रहे। 60 लाख सदस्यता लक्ष्य पूरा होने के अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर बधाई दी ।
सदस्यता अभियान की सफलता का परचम छत्तीसगढ़ में लहरा रहा है
Now BJP Meeting On Urban Body : बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा है कि सदस्यता अभियान की सफलता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का परचम किस प्रकार से छत्तीसगढ़ में लहरा रहा है। छत्तीसगढ़ में जो लक्ष्य तय किया और जो लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपेक्षा की थी छत्तीसगढ़ भाजपा से उसे लक्ष्य को हमने पूरा किया है और संगठन के इस पर्व को नई संजीवनी देने का कार्य किया है।
अच्छा नेता वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें
Now BJP Meeting On Urban Body : संगठन चुनावों के विषय कर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा लीडर वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें। नई टीम की कल्पना को बनाना है और सरकार को ताकत देना है। संगठन को ऊर्जा देना है। आप सबकी मेहनत और संगठन की ताकत से बनी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए मोदी की गारंटी में किए बड़े वादों को पूरा कर दिया है और अन्य वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा इस पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत से उतरेगी। हमें चुनाव में प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर जनता तक जाना है और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जनता से आशीर्वाद मांगना है।
Now BJP Meeting On Urban Body : जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर दक्षिण विधानसभा, महाराष्ट्र की जीत बधाई देते हुए कहा कि एंटी इनकंबेंसी अतीत की बात हो गई है जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है अब देश प्रोइनकमबेंसी देख रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसढ़ प्रदेश ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने 86 दिनों में 60 लाख के सदस्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन पर्व-2024 प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री @NitinNabin जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @PawanSaiBJP जी, राष्ट्रीय सह संगठन चुनाव अधिकारी श्री नरेश बंसल जी,… pic.twitter.com/r411FUyC1n
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 30, 2024
Now BJP Meeting On Urban Body : राजनीतिक दल की मजबूती आधार बूथ होता है
राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने प्रजेंटेशन के माध्यम संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के अब तक पूरे देश भर में 11 करोड़ से ऊपर प्राथमिक सदस्य बने हैं। 5 नवंबर तक देशभर में 2 लाख 90 हजार सक्रिय सदस्यों की पहली सूची प्रकाशित की हुई। 22 नवंबर को जो कार्यशाला थी आंकड़े के अनुसार 6 लाख से अधिक भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 60 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं और 81 हजार का लक्ष्य दिया है।
Now BJP Meeting On Urban Body : हमने जो टारगेट रखा उसे 100 प्रतिशत प्रदेश की टीम ने पूरा किया
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री महामंत्री पवन साय ने कहा सदस्यता अभियान में आप सभी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया । जो हमने टारगेट रखा उसे 100 प्रतिशत प्रदेश की टीम ने पूरा किया है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हमें 5 दिसंबर तक बूथों को गठन करना है। मंडल चुनाव एवं जिले के चुनाव की जो प्रक्रिया है इस पर भी कार्य करना है। 2 तारीख तक हमारे जिले की कार्यशाला हो जाए। जब बूथ मजबूत होता है तब मंडल एवं जिला मजबूती के साथ खड़ा होता है और इसका परिणाम भी अच्छा होता है।
Now BJP Meeting On Urban Body : भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंह देव ने सदस्यता वृत प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने सदस्यता अभियान के 60 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। सदस्यता अभियान बूथ, मंडल, जिला इकाई ने अपनी पूर्ण सहभागिता से इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 24 हजार बूथों में यह अभियान चलाया गया। जिसमें ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों तरह से चला।
जहां पर मोबाईल नेटवर्क की समस्या रही वहां पर ऑफ लाइन सदस्यता अभियान तेजी से चला। ऑनलाइन सदस्तया अभियान के तहत कुल 44 लाख 61 हजार 416 सदस्य बनाए गए वहीं 10 लाख 39 हजार 623 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए वहीं मिस्ड् कॉल के माध्यम से 7 लाख 81 हजार 959 लोग सदस्य बने है इस तरह कुल 60 लाख 66 हजार 039 सदस्य बनाए गए है।
जिलों में बिलासपुर ने 3,24,545 रायपुर में 2,20,908, महासमुंद में 2,14,414, दुर्ग में 2,01,456 एवं रायगढ़ में 1,90,940 ऑनलाइन सदस्य बनाए गए है इसके साथ ही ऑफलाईन सदस्यता अभियान में रायगढ़ 1,29,308, कोरबा 1,02,772, जशपुर 60,002, सक्ती 41,746 एवं बलोदाबाजार में 39,166 सदस्य बनाए गए। इसके साथ ही विस्तारकों ने भी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य किए।
प्रदेश महामंत्री एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर दिल्ली में 21 अक्टूबर एवं 22 नंबवर को बैठक हुई। प्राथमिक सदस्यता अभियान ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है वहीं सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य प्राप्त की ओर है। हमने अब तक 60 हजार सक्रिय सदस्य बनाए है और जल्द ही अपने 81 हजार सक्रिय सदस्य बनाने की ओर अग्रसर है।
सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाना है और प्रदेश में 405 मंडल है जिसमें कुल 81 हजार सदस्यता होते है। 1 दिसम्बर तक 60 हजार सदस्य बन गए है और आगे 05 दिसम्बर इस अभियान में तेजी लाते हुए इसे पूरा करना है।
Now BJP Meeting On Urban Body : इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,रामू रोहरा, भरत वर्मा ,रामजी भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम उसेंडी, मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक,
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, चंपा देवी पावल,राजीव अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, रजनीश शुक्ला,अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, नवीन मार्कंडेय, सरला कोरिया विकास मरकाम, ओजस्वी मांडवी, शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक, सहसंयोजक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सांसद बृजमोहन ने सप्रे स्कूल में नवनिर्मित स्मार्ट कम्पूयटर रूम का किया उद्घाटन
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार