नई दिल्ली: Nitin Nabin adressed BJP Members: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला ही बड़ा बन सकता है।
कार्यकर्ता के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के देशसेवा के काम को करते हुए देखा है। उनसे सीखा है कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला बना सकता है, वही बड़ा शख्स बनता है। भाजपा में राजनीति पदभार नहीं उत्तरदायित्व है।
Nitin Nabin adressed BJP Members: नितिन नबीन ने पीएम मोदी के साथ एक कार्यक्रम में बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ”मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार गुजरात के आणंद में आपके साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उस वक्त मैंने सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान आपको प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते हुए देखा था।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद, जब आपने अपने कक्ष में हमसे बात की तो आपने बड़ी भावुकता से समझाया कि गुजरात से इतने सारे लोग क्यों आए थे। उस दिन मुझे समझ आया कि एक व्यक्ति तभी महान बनता है, जब वह जनता की भावनाओं से जुड़ता है।”
Nitin Nabin adressed BJP Members: आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
उन्होंने कहा कि यदि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो इसकी वजह हमारा प्रेरणादायी नेतृत्व है, हमारी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। वो कार्यकर्ता, जो अनवरत काम करता है, जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी भारत का ध्वज झुकने नहीं देता है, जो सीना ठोककर कहता है, तेरा वैभव अमर रहे माँ।
नबीन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु की एक पहाड़ी पर पवित्र कार्तिगै दीपम पर्व को रोकने की कोशिश की गयी। यह कोई एकमात्र घटना नहीं है; विपक्ष ने और भी कई बातों को रोकने की साजिश रची है। एक न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रयास किया गया।
Nitin Nabin adressed BJP Members: सोमनाथ में गौरव पर्व को मनाने से विपक्षी दलों के लोगों को असहजता होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराओं को रोकने की कोशिश करने वाली शक्तियों का सामना करना आवश्यक है। सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि राम सेतु के अस्तित्व से इनकार करने वाले और कार्तिगै दीपम पर्व का विरोध करने वालों के लिए भारतीय राजनीति में कोई स्थान न हो।
पार्टी को आगामी पांच राज्यों के चुनाव में सफलता दिलाएंगे
Nitin Nabin adressed BJP Members: नबीन ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने जा रहे हैं और इन राज्यों की जनसांख्यिकी पर व्यापक चर्चा हो रही है।
बदलती जनसांख्यिकी वहां की स्थिति को बदल रही है और यह हमारे लिए एक चुनौती है लेकिन पूरा भरोसा है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत के बल पर पार्टी को इन सभी पांचों राज्यों में सफलता दिलाएंगे।
Nitin Nabin adressed BJP Members: उल्लेखनीय है कि 1980 में जन्में नितिन नबीन ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कड़े अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति से रखी। बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से भाजपा संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है।
वर्ष 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अभूतपूर्व सुधार किए। (इनपुट-एजेंसी)
Read More : रायपुर साहित्य उत्सव : आदि से अनादि तक का आयोजन 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















