NIA raids : जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की छापामारी, नक्सलियों से तार जुड़े होने के आरोप

आईएएनएस

NIA raids
NIA raids

गया, 19 सितंबर । NIA raids : बिहार के गया में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी स्थित मनोरमा देवी के आवास पर रेड जारी है।

घर में मौजूद लोगों से पूछताछ जारी

NIA raids : मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी सुबह 4 बजे हुई और अभी भी घर में मौजूद लोगों से पूछताछ जारी है। इस दौरान एनआईए को कई अहम दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आ रही है।

मनोरमा देवी के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

NIA raids : मनोरमा देवी के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और घर के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

जिला पुलिस के सहयोग से एनआईए ने मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी की घटना को अंजाम दिया है।

NIA raids : नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद की गई

मनोरमा देवी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद की गई है। इस मामले में पुलिस ने 7 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद इस केस को एनआईए ने अपने पास ले लिया था। सितंबर 2023 में फिर से इस मामले में केस दर्ज किया गया था।

NIA raids : मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी यादव जिला पार्षद अध्यक्ष रहे हैं। उनका निधन हो चुका है। उनके खिलाफ नक्सल गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज किया गया था। नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में बिंदेश्वरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए देशद्रोह का केस दर्ज किया था। जांच पड़ताल के दौरान उनकी गाड़ी से कारतूस बरामद किया गया था।

NIA raids : बड़ा बेटा रॉकी यादव चर्चित रोडरेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा

वहीं मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव चर्चित रोडरेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया था।

आपको बता दें कि, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बिहार के पांच ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।


यह भी पढ़ें: दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर का सहारा: जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग को दिए वॉकर

(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here