न्यूजीलैंड में संसदीय चुनाव की तारीख का ऐलान, 7 नवंबर को होगी वोटिंग

0
7
New Zealand Parliamentary
New Zealand Parliamentary

वेलिंगटन, 21 जनवरी । New Zealand Parliamentary : इस साल दुनिया के कई देशों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी मौसम की शुरुआत युगांडा से हो गई है। न्यूजीलैंड में नवंबर 2026 में चुनावी मौसम आएगा, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को बताया कि देश में आम चुनाव 7 नवंबर को होगा।

न्यूजीलैंड के लोगों को पक्का भरोसा

New Zealand Parliamentary : न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि तारीख तय करने से पहले न्यूजीलैंड के लोगों को पक्का भरोसा मिला है। उनके देश की सरकार वोट से पहले बुनियादी चीजों को ठीक करने और भविष्य बनाने पर ध्यान देना जारी रखेगी। प्रधानमंत्री ने गवर्नर-जनरल को चुनाव की तारीख के बारे में बताया है।

महंगाई 7 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत हो गई

New Zealand Parliamentary : प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “जब हमने ऑफिस संभाला तो देश गलत दिशा में जा रहा था, और पिछले दो सालों में चीजों को बदलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है। महंगाई 7 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत हो गई।”

भविष्य बनाने के अपने प्लान पर काम करते रहना

New Zealand Parliamentary : उन्होंने आगे कहा, “आधारभूत चीजों को ठीक करने और भविष्य बनाने के अपने प्लान पर काम करते रहना है, ताकि देशभर के कीवी लोगों को ऐसे और नतीजे मिलें। यह इस साल के आखिर में होने वाले चुनाव से पहले हमारा फोकस रहेगा।”

पिछले चुनाव में लक्सन का मुद्दा देश की कानून व्यवस्था और महंगाई था

New Zealand Parliamentary : पिछले चुनाव में लक्सन का मुद्दा देश की कानून व्यवस्था और महंगाई था। 2023 में हुए चुनाव में वह कानून व्यवस्था और रहने-सहने के खर्च के मुद्दों पर फोकस करके चुनावी मैदान में उतरे और लड़े थे। हालांकि, न्यूजीलैंड की आर्थिक हालात सुस्त नजर आ रही है। सितंबर में खत्म हुए पिछले छह क्वार्टर में से तीन में न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था और खराब हो गई। नवंबर 2025 में यहां बेरोजगारी दर बढ़कर 5.3 प्रतिशत हो गई, जो लगभग दो दशकों में सबसे ज्यादा है।

New Zealand Parliamentary : ओपिनियन पोल के अनुसार लेबर पार्टी से पिछड़ रही

हाल के ओपिनियन पोल के अनुसार, लक्सन की नेशनल पार्टी क्रिस हिपकिंस के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी से पिछड़ रही है। हालांकि, अनुमान लगाए जा रहे हैं कि न्यूजीलैंड नेशनल पार्टी अपने गठबंधन पार्टनर की मदद से सत्ता में बनी रहेगी।

New Zealand Parliamentary : न्यूजीलैंड में हर तीन साल में चुनाव

बता दें कि न्यूजीलैंड में हर तीन साल में चुनाव होता है और यहां संसदीय प्रणाली सिस्टम है। हालांकि, चुनाव की तारीख तय करना वर्तमान सरकार पर निर्भर करता है। (आईएएनएस)


Read More : अर्थव्यवस्था में स्थिरता की आधारशिला बनता विनिर्माण क्षेत्र

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार