मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी TATA WPL चैम्पियन दिल्ली कैपिटल्स के खिताब जीतने की उम्मीदों में पानी फ़ेरी

0
124
Mumbai Indians WPL Champions in now :
Mumbai Indians WPL Champions in now :

मुंबई; 15 मार्च । Mumbai Indians WPL Champions in now : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिताब जीतने की उम्मीदों में पानी फ़ेरी ।​ मुंबई इंडियंस ने TATA विमेंस प्रीमियर लीग (TATA WPL) 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

मुंबई ने अपनी श्रेष्ठता साबित की

Mumbai Indians WPL Champions in now : इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 2023 में TATA WPL का पहला सीजन जीता था, जबकि 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चैंपियन बनी थी। 2025 में फिर से खिताब जीतकर, मुंबई ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार तीसरी बार रनर-अप का स्थान रहा, जो टीम के लिए निराशाजनक है।

मुंबई इंडियंस की इस जीत से टीम और उसके प्रशंसकों में खुशी की लहर है, और उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वे WPL की प्रमुख टीमों में से एक हैं।

Mumbai Indians WPL Champions in now : मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी TATA WPL चैम्पियन दिल्ली कैपिटल्स के खिताब जीतने की उम्मीदों में पानी फ़ेरी

कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन पारी

Mumbai Indians WPL Champions in now : हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व क्षमता और दबाव में शानदार प्रदर्शन ने मुंबई को यह बड़ी जीत दिलाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन पारी और शानदार कप्तानी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब जीता। जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Mumbai Indians WPL Champions in now : दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती जारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार भी वह ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही। पहले 2023 और फिर 2025 के फाइनल में मुंबई से हार, दिल्ली के लिए बेहद निराशाजनक रहा। अब तक WPL के 3 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सबसे ज्यादा 2 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। पिछले साल RCB की टीम ने पहली बार खिताब जीतने का स्वाद चखा था।

Mumbai Indians WPL Champions in now : मुंबई ने दिया 150 रनों का लक्ष्य

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का योगदान दिया। इस पारी के दौरान नैट साइवर WPL इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी।

Mumbai Indians WPL Champions in now : दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मारिजाने काप ने मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट झटके। उनके अलावा जेस जॉनासेन और श्री चरानी ने दो-दो विकेट जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। 17 रन के भीतर कप्तान मैग लेनिंग और शेफाल वर्मा की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी आउट होने का सिलसिला जारी रहा। जेमिमा ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वो भी 30 रन बनाकर चलती बनी। आधी टीम 10.4 ओवरों में 66 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

Mumbai Indians WPL Champions in now : मरीजान काप की पारी गई बेकार

सेरा ब्राइस 13वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटी। इसके साथ ही दिल्ली को छठा झटका लग गया। इसके बाद मरीजान काप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जीत की उम्मीदें जगाई लेकिन नैट सिवर-ब्रंट ने 18वें ओवर में बैक टू बैक विकेट लेकर मुंबई की जीत पक्की कर दी। काप ने 26 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। शिखा पांडे डक पर पवेलियन लौटी। 20 ओवर में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी।


Read More: ट्रम्प टैरिफ इम्पैक्ट : क्याअमेरिका में मंदी की संभावना है और क्या भारत की जीडीपी वृद्धि दर में कमी है?


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार