मानसून की विदाई टली ; एमपी में अगले 4 दिन हल्की बरसात का अनुमान; दशहरे पर बारिश का अलर्ट जारी

0
10
mp weather
mp weather

भोपाल 30 सितंबर । mp weather : मानसून के विदाई के समय मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने मानसूनी बारिश की एक और झड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर से नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है । जिससे दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी हिस्से में ज्यादा असर रहेगा। फिलहाल हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 4 दिन तक प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान

mp weather : सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले 4 दिन तक प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान है। गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति भी बनी रही। पांचवें दिन से तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

इससे पहले सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। ग्वालियर से मानसून लौट गया है, लेकिन सोमवार को यहां 9 घंटे में सवा इंच पानी बरस गया। भोपाल, दतिया, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, मंडला, सागर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

खेतों में बारिश का पानी घुस गया

mp weather : बड़वानी जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर तलवाड़ा बुजुर्ग गांव के खेतों में बारिश का पानी घुस गया। स्थानीय किसान राकेश मुकाती ने कहा- तीन हेक्टेयर खेत में लगी भिंडी और मक्के की फसल खराब हो गई है। करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ।

बारिश के कारण किसान खेतों से कपास चुनाई नहीं करा पा रहे हैं

mp weather : वहीं, खरगोन में नमी की वजह से कपास की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। मंडी में नीलामी एक सप्ताह के लिए रोक दी गई है। किसान अपने घरों में तो जिनिंग संचालक फैक्ट्री परिसर में कपास सुखा रहे हैं। केके फायबर्स के संचालक प्रितेश अग्रवाल ने कहा- जिनिंग फैक्ट्री में सूखने के लिए रखा 700 क्विंटल कपास गीला होकर बह गया। बारिश के कारण किसान खेतों से कपास की चुनाई नहीं करा पा रहे हैं। गीला कपास पौधों से टूटकर गिर रहा है।

mp weather : एक सप्ताह बाद से होगी विदाई शुरू 

मौसम विभाग की माने तो मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है।  मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई फिलहाल रुक गई है। मौसम विभाग के अनुसार नया सिस्टम सक्रिय होने की वजह से राज्य में एक सप्ताह के बाद मानसून फिर लौटने लगेगा।

बता दें कि अब तक प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम भी शामिल हैं। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है।

mp weather : मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून 16 जून को दस्तक दी थी। समय से एक दिन बाद मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन नया सिस्टम बनने से विदाई की तारीख आगे भी बढ़ सकती है।

mp weather : मध्यप्रदेश में अब तक 122 प्रतिशत बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून 16 जून को दस्तक दी थी। तब से अब तक मध्यप्रदेश में औसत 45.1 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 37.3 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.8 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।


Read More :  राजधानी के 7 बार,क्लब,पब के लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने की कार्रवाई

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार