सिंगल क्लिक से प्रदेश के किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपये की बाढ़ राहत राशि वितरित

0
34
mp flood relief single click 2060 lakh
mp flood relief single click 2060 lakh

भोपाल; 6 सितम्बर। mp flood relief single click 2060 lakh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के 11 जिलों के 17,500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपये की बाढ़ राहत राशि का वितरण किया। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे प्रभावित किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई।

अन्नदाताओं की खुशहाली और मुस्कान ही हमारी सरकार की ताकत

mp flood relief single click 2060 lakh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से वर्चुअल संवाद कर कहा कि “अन्नदाताओं की खुशहाली और मुस्कान ही हमारी सरकार की ताकत है। मौसम की मार में हम किसानों को बेसहारा नहीं रहने देंगे। फसल क्षति का समुचित मुआवजा सभी को दिया जाएगा। सरकार सुख-दुख की हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

mp flood relief single click 2060 lakh : फसल क्षति का समुचित मुआवजा

हम अपने किसानों को उनकी फसल क्षति का समुचित मुआवजा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्नदाताओं को भरोसा दिलाया कि प्रदेश का कोई भी किसान मौसम की मार पर बेसहारा नहीं रहेगा। हमारी सरकार सुख-दुख सहित हर परिस्थिति में किसानों के साथ है। सबको राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

mp flood relief single click 2060 lakh : मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया 

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव आलोक सिंह, आयुक्त राजस्व श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिवपुरी, दमोह, अशोकनगर, धार, छतरपुर और रायसेन जिलों के किसानों से सीधा संवाद भी किया। किसानों ने त्वरित राहत राशि देने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशल-क्षेम लेकर फसल क्षति और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली।

mp flood relief single click 2060 lakh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी के किसान राघवेन्द्र और जगत पाल, दमोह के सरदार सिंह और संग्राम सिंह, अशोकनगर के प्रदीप सिंह रघुवंशी और कल्याण सिंह, धार के ओमप्रकाश और जगदीश, छतरपुर के रमेश और प्रकाश, रायसेन के अरविंद और अमर सिंह से वर्चुअली संवाद किया। 

mp flood relief single click 2060 lakh : किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार व्यक्त किया

दमोह जिले में पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहे। प्रभावित किसानों ने सरकार द्वारा त्वरित रूप से बाढ़ आपदा राहत राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार व्यक्त किया।

mp flood relief single click 2060 lakh : 30 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि का वितरण

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बीते अगस्त महीने में प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई विभिन्न क्षतियों से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए 24 हजार 884 प्रभावितों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि का वितरण किया था।

राजस्व आयुक्त श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि प्राकृतिक प्रकोपों से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राजस्व पुस्तक में प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रभावित परिवार अपनी आजीविका को पुनर्स्थापित कर सकें।

mp flood relief single click 2060 lakh : प्रदेश में 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई 

इस मानसून सीजन में प्रदेश में 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 25% अधिक है। सर्वाधिक वर्षा गुना में 1603 मिमी,श्योपुर में 1418.6 मिमी, मंडला में 1417.4 मिमी,रायसेन में 1403.2 मिमी और शिवपुरी में 1354.1 मिमी में हुई है।वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए विभिन्न मदों में अबतक कुल 188.52 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। 


Read More: शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार  

#madhya pradesh #mp news #cm dr mohan yadav