MP congress : कांग्रेस ने मीडिया विभाग गठित की , केके मिश्रा को अध्यक्ष और अभय दुबे स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गये

Bhopal.

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग भंग करने के बाद नए पदाधिकारियों के साथ गठन भी कर दिया गया। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग भंग करने के बाद नए पदाधिकारियों के साथ गठन भी कर दिया गया। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरफ से गुरुवार को मीडिया विभाग का गठन किया गया है। इसमें स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, अध्यक्ष और 6 उपाध्यक्ष बनाए गए है। इसके अलावा 32 प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए है। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संगीता शर्मा, अजय यादव और अब्बास हफीस को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भूपेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष (रिसर्च), नरेंद्र सलूजा उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) और विभा डागोर को उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) बनाया गया है।
बता दें जीतू पटवारी पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष और मीडिया विभाग के अध्यक्ष थे। उन्होंने कांग्रेस के चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद के निर्णय के बाद मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से मुक्त करने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पेशकश की थी। जिसके बाद गुरुवार को कमलनाथ ने मीडिया विभाग को भी भंग कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here