MP Assembly Election 2023 : कांग्रेस बागियों के आगे झुकी… बदले चार प्रत्याशी

कांग्रेस
MP Assembly Election 2023 : कांग्रेस बागियों के आगे झुकी... बदले चार प्रत्याशी

भोपाल| MP Assembly Election 2023 : मध्यप्रदेश में बगावत के आगे कांग्रेस झुक गई है। चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल दिए है। इन सीटों पर पार्टी की तरफ से तय किए गए उम्मीदवारों का विरोध हो रहा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी कोई बड़ा फैसला कर सकती है। कांग्रेस की तरफ से नए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, अटकलें है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस और भी उम्मीदवार बदल सकती है।

कांग्रेस ने सुमावली, जावरा, बड़नगर और पिपरिया सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। सुमावली से पार्टी ने पहले अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर कुलदीर शिकरवार को दिया था, जिसके बाद अजब सिंह बगावत अमादा थे। अब पार्टी ने सुमावली से एक बार फिर अजब सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बड़नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी की जगह विधायक मुरली मोरवाल पर भरोसा जताया है। इसके अलावा पिपरिया से गुरुचरण की जगह वीरेंद्र बेलवंशी और जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here