बीजापुर ll संवाददाता नवीन कुमार लाटकर ll क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा शनिवार 01 जुलाई को भोपालपट्टनम प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया गया इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम मे विधायक ने सिकलसेल टेस्ट का शुभारंभ किया जहां 20 लोगों का सिकलसेल जांच कर सिकलसेल कार्ड भी वितरण किया गया।जांच के दौरान सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव्ह पाया गया।इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर विकास के लिए विभागीय समीक्षा भी किया गया जिसमें शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव ,गर्भवती एवं शिशुवती माता जांच टीकाकरण, बेहतर उपचार सहित एएनसी जांच बच्चों का टीकाकरण, अस्पताल में सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।इस अवसर पर नए पोस्टमार्टम भवन, पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण कर पोषण पुनर्वास मे अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को संदर्भित कर बेहतर उपचार एवं देखभाल कर कुपोषण से बाहर लाने के निर्देश दिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाऊंड्री वाल,सोलर लाइट की लगाने की मांग करने पर सहमति दी गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम ,जिला पंचायत एवं कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी,जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे सहित जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
RECENT NEWS
नवोदित युवा कवि चित्रेश चंदेल के कविता संग्रह “बिट्स ऑफ इमोशन्स” का विमोचन
रायपुर : दिनांक 27 जुलाई 2026। Book Launch Bits of Emotions: कविताएं विचारों के संप्रेषण का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कविताओं के माध्यम से हम...
परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Matruchhaya Seva Bharati: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के कोटा स्थित सेवा भारती...
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिल रहा आत्मनिर्भरता...
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Children gaining strength of self-reliance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल विद्यालय तक सीमित न...
कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा:...
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Kargil Vijay Diwas Tribute-paying Event: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागृह में आज 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर...
हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन
बस्तर: Bailadila Kabaddi League Season-1: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 का रविवार को...














