कवर्धा | MLA Bhavna Bohra : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। विस्तार हेतु वर्षों से चल रही मांग आखिरकार पूरी होने ने जा रही है।”
अधोसंरचना विकास के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति
MLA Bhavna Bohra : नगर पालिका परिषद् पंडरिया में नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत पांडातराई के सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु पंडरिया नगर पालिका परिसद के सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो पंडरिया के विकास में एक नई गति मिलेगी । 3 करोड़ रुपए एवं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।
जारी हैं सतत प्रयास
पंडरिया का हो रहा सार्थक विकासनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद पंडरिया के सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु 3 करोड़ रु एवं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रु की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/gnitIUgu8j
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) September 12, 2024
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पत्रलिख कर प्रस्ताव भेजी थी
MLA Bhavna Bohra : पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्रलिख कर पंडरिया एवं पांडातराई शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था। उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज 5 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि को पंडरिया एवं पांडातराई क्षेत्र के विकास हेतु स्वीकृति दी गई है।
जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार
MLA Bhavna Bohra : वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।
MLA Bhavna Bohra : जनसुविधाओं के विस्तार के रूप में जन-जन तक पहुँच रहा है
इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया वह विश्वास अब क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के रूप में जन-जन तक पहुँच रहा है।
मैनें हमेशा ही जनसेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के साथ जनता की सुविधाओं और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने का हमेशा प्रयास किया है।
यह जो विकास की सौगात मिली है वह भी जनता के सुझाव से ही मिले हैं, क्षेत्र की जनता से जब भी संवाद होता है तो मैनें हमेशा उनके सुझाव को प्राथमिकता से सुना है और उसपर अमल करने का प्रयास किया है। आज जो यह विकास की सौगात जनता को मिली है उससे क्षेत्रवासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
MLA Bhavna Bohra : कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य ठप्प पड़ें थे
भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य ठप्प पड़ें थे, जनता को मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल रही थी, लेकिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ एक बार पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। जनता को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से पंडरिया विधानसभा की जनता को लाभ मिलेगा। विकास का संकल्प और जनहित के लक्ष्य के साथ प्रगति पथ पर प्रशस्त पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्य,अधोसंरचना के निर्माण कार्य जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहें हैं।
MLA Bhavna Bohra : कांग्रेस के शासन काल में केवल भ्रष्टाचार हुए,जनता के अधिकारों का हनन किया गया और योजनाएं केवल सरकारी कागजों तक सिमित रहीं।
लेकिन आज डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर दिख रहीं हैं, भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसान हित में निर्णय लिया गया, आवास विहीन 8 लाख से अधिक परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, ऐसे कई योजनाएं एवं निर्णय हैं जिनसे आज छत्तीसगढ़ की दशा एवं दिशा को बदलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को इस विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई देती हूँ।