नई दिल्ली: Minister Shivraj’s Son’s Marriage: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्में भोपाल के होटल ताज में निभाईं। फिर भोपाल के ही नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया था। इसमें देश-प्रदेश की तमाम शख्सियतें, राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थी। इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह का विवाह जोधपुर में संपन्न हुआ। बड़े बेटे का रिसेप्शन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में ही किया गया। इस समारोह में वीवीआइपी समेत 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का रिश्ता बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से तय हुआ है। राजस्थान के रहने वाले अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं।
Minister Shivraj’s Son’s Marriage: रिसेप्शन में शामिल हुए पीएम मोदी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय की रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी भी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी के अलावा राजनीति, बिजनेस और अन्य क्षेत्रों से भी तमाम हस्तियों ने समारोह में शिरकत की है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम राजधानी दिल्ली में अपने दोनों बेटे कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह का रिसेप्शन दिया। चौहान ने यह तीसरी रिसेप्शन पार्टी दी है। इससे पहले वे दोनो बेटो का अलग अलग रिसेप्शन राजधानी भोपाल में दे चुके है। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी, स्वामी रामदेव, कंगना रनौत, स्वामी अवधेशानंद गिरी के अलावा कई अन्य हस्तियां भी पहुंची।
Minister Shivraj’s Son’s Marriage: अमानत ने हाल ही में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। जबकि कार्तिकेय चौहान पिता शिवराज सिंह चौहान की तरह ही राजनीति में सक्रिय हैं। बताया जाता है कि शिवराज सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी हैं। वह अपने पिता के लिए 2013 से चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं। कार्तिकेय विदिशा संसदीय सीट और बुधनी विधानसभा सीट पर हमेशा सक्रिय रहकर पार्टी का प्रचार करते है।
Minister Shivraj’s Son’s Marriage: कुणाल का विवाह भोपाल के रहने वाले प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुआ
Read More: नागपुर हिंसा को सीएम फडणवीस ने बताया सुनियोजित हमला, बोले- ‘कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं’