बेमेतरा। Minister injured in Big accident : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी हाईवे पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कवर्धा से रायपुर वापस लौटते समय कवर्धा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात यह हादसा हो गया। इस हादसे में कृषि मंत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही उनका पीएसओ भी घायल है और उसे रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल इलाज चल रहा है ।
कृषि मंत्री का काफिला कवर्धा से रायपुर लौट रहा था
Minister injured in Big accident : यह दुर्घटना तब हुई जब कृषि मंत्री का काफिला कवर्धा से रायपुर लौट रहा था। उसी वक्त बेमेतरा के पास जेवरा में उनकी कार एक पिकअप वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं, बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी से पिकअप की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत सिमगा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे
Minister injured in Big accident : इसके तुरंत बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तमाम प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। इसी बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बिना देर किए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला।
मंत्री रामविचार नेताम का बाएं हाथ में फ्रैक्चर और छाती में चोट
Minister injured in Big accident : हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप दवे ने जानकारी दी की मंत्री रामविचार नेताम का बाएं हाथ में फ्रैक्चर और छाती में चोट बताया गया है। उन्हें कुछ समय के लिये ऑब्ज़र्वेशन रखा गया है।
Minister injured in Big accident : घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस पिकअप वाहन के ड्राइवर की तलाश कर रही है। मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनकी पूरी चिकित्सा देखभाल की जा रही है।
Minister injured in Big accident : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कृषि मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
यह भी पढ़ें: बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, मुखाग्नि भी दी: श्मशान में बेटियों को फर्ज निभाते देख रो पड़े लोग
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार