Minister Dr.Shiv Dahariya : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव डहरिया ने करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Minister Dr.Shiv Dahria
Minister Dr. Shiv Dahria inaugurated development works worth crores of rupees
रायपुर | Minister Dr.Shiv Dahariya : रायपुर जिले की ननवीन नगर पंचायत समोदा में निषाद समाज के द्वारा गुहा निषादराज जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिव डहरिया का निषाद समाज के द्वारा आत्मीय स्वागत किया किया गया। मंत्री डॉ.डहरिया ने निषाद समाज को भक्त गुहा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित भी किया। तत्पश्चात नवीन नगर पंचायत समोदा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंत्री डॉ डहरिया द्वारा किया गया।

READ MORE : Bhent-Mulaakaat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटघोरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

जिसमें नवीन नगर पंचायत भवन लागत 49.82 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन लागत 26.19 लाख रूपये, नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड़ निर्माण लागत 287.37 लाख रूपये, पौनी पसारी योजना लागत 26.35 लाख रूपये, पुन्नी मेला स्थल विकास एवं उन्नयन कार्य लागत 20.78 लाख रूपये, कंपोस्ट शेड निर्माण लागत 10.84 लाख रूपये, नपा क्षेत्रांतर्गत 04 स्थानों में सौंदर्यकरण कार्य लागत 27.14 लाख रूपये, 04 स्थानों में रंगमंच निर्माण लागत 15.84 लाख रूपये, आर सी सी नाली निर्माण लागत 44.65 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 7 कुसमुन्द में रंगमंच एवं सामुदायिक भवन बाउंड्रीवॉल निर्माण लागत 12.50 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 01 में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य लागत 7.40 लाख रूपये, प्राथमिक शाला समोदा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 8.73 लाख रूपये, पूर्व माध्यमिक शाला कागदेही में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 13.70 लाख रूपये, नगर के 04 स्थानों में हाईमास्ट एल.ई.डी. लाइट स्थापना कार्य लागत 19.54 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया.

कुल मिलाकर 570.85 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण किया गया तथा 204.49 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ, जिसमें वार्ड क्रमांक 06 में बस स्टैंड निर्माण कार्य लागत 49.18 लाख रूपये, कुसमुंद मुक्तिधाम विकास एवं उन्नयन कार्य लागत 33.32 लाख रूपये, कागदेही में मुक्तिधाम विकास एवं उन्नयन कार्य लागत 33 लाख रूपये, कागदेही में पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य लागत 27.26 लाख रूपये, कुसमुंद में पौनी पसारी बाजार निर्माण लागत 27.62 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 01 के प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 8.75लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन के इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री आजूराम वंशे पूर्व नपा अध्यक्ष समोदा, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, संजय चेलक जनपद सदस्य आरंग, कोमल सिंह साहू, शिव साहू, नंदकुमार साहू, नारायण कुर्रे, ज्ञानिक साहू, नेतराम वंशे, देवनाथ साहू, यादराम साहू, पूनम चंद साहू, शिवलाल साहू, मनहरण साहू, गौरव चंद्राकार, प्रकाश मार्कण्डेय, गोपाल साहू, शत्रुहन साहू, गणेश डहरिया, तुलाराम निषाद, शुभांशू साहू, शेखर, दुजेराम साहू, मोहन साहू, फागूलाल साहू, खेमीचंद साहू, नीरा साहू, हरी साहू, घनश्याम साहू, डलेश्वर साहू, भीषम प्रसाद, रेवा राम, महेंद्र साहू, खिलावन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, नारद साहू, नेमू साहू, कुमार साहू, संपंत साहू, खुलेश साहू, माधव साहू, सखाराम साहू, दयालु साहू, चेतन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here