भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं

history
Major events of March 28 in Indian and world history

नयी दिल्ली,(वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।

1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए क्रांतिकारी साबित हुई।

1879 – सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म।

1883 – महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।

1905 – फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।

1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।

1913- मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म।

1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1917 – चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।

1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत ,93 घायल।

1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।

1941 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को तोड़ा।

1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।

1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।

1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।

1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।

1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की उम्र में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक बनाये।

1997- ईरानी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 लोग मारे गए थे।

1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।

2004 – चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।

2013 – इराक की राजधानी बगदाद में सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल हो गये।

2018 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री एवं ब्रह्माण्ड-वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।

अभय, उप्रेती
वार्ता

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here