कोतमा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। madhy pradesh anupapur : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा कस्बे में इमारत गिरने की दुखद घटना में मृतकों की संख्या रविवार को बढ़कर तीन हो गई। बचाव दल ने मलबे से रविवार को एक महिला का शव बरामद किया। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
मलबे में 6-10 लोगों के फंसे होने की आशंका
madhy pradesh anupapur : अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में संख्या 6 से 10 के बीच बताई गई थी। स्थानीय लोगों ने पास के एक निर्माण स्थल की ओर इशारा किया, जहां लगभग 20×50 फीट के प्लॉट में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में पानी भरने से इमारत की नींव कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने भी माना कि आसपास चल रहा निर्माण कार्य इस हादसे का एक कारण हो सकता है।
प्रशासन तैनात बचाव कार्य जारी है…घटना की पूरी जांच की जाएगी
madhy pradesh anupapur : इससे पहले, मध्य प्रदेश के मंत्री दिलीप अहीरवार ने आईएएनएस से कहा, “यह बहुत दुखद घटना है…मुख्यमंत्री ने प्रशासन और मुझे मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। पूरा प्रशासन यहां तैनात है। बचाव कार्य जारी है…घटना की पूरी जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए
madhy pradesh anupapur : ” जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए, जिसके तहत एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत तैनात किया गया।
बस स्टैंड के पास व्यस्त इलाके में हुए हादसे
madhy pradesh anupapur : घटना के सटीक कारण और निर्माण या सुरक्षा मानकों में किसी भी लापरवाही का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। बस स्टैंड के पास व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे से दहशत फैल गई है, जहां उस समय यात्री और स्थानीय लोग मौजूद थे। बचाव दल अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। –आईएएनएस पीएम
Read More : सीएम मोहन यादव ने अनूपपुर की घटना पर जताया दुख, पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















