नई दिल्ली, 29 मार्च । kya aap nirogi : शरीर में किसी तरह की भी परेशानी होने पर शरीर खुद-ब-खुद संकेत देता है। शरीर में आए बदलाव बता देते हैं कि कहीं न कहीं कोई परेशानी हो रही है, लेकिन कई बार पूरी तरह स्वस्थ होने पर भी शरीर संकेत देता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। आज हम आपको स्वस्थ शरीर के ऐसे 7 संकेतों के बारे में बताएंगे।
स्वस्थ शरीर का पहला संकेत
kya aap nirogi : अगर यह संकेत आपका शरीर भी देता है, तो समझ लीजिए कि आप बिल्कुल निरोगी जीवन जी रहे हैं। स्वस्थ शरीर का पहला संकेत है कि बिस्तर पर लेटने के बाद 15 मिनट बाद नींद आना। अगर बिस्तर पर लेटने के बाद आराम से बिना किसी परेशानी के गहरी और अच्छी नींद आ जाती है और सुबह बिना अलार्म के अपने आप नींद समय पर खुल जाती है, तो यह स्वस्थ नींद का संकेत है।
गहरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी
kya aap nirogi : गहरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि यह समय शरीर को रिकवर करने में मदद करता है। दूसरा संकेत है पूरे दिन एनर्जी से भरे रहना। अगर पूरे दिन बिना थकावट के काम हो जाता है और सुस्ती और आलस नहीं महसूस होता है, तो यह एक अच्छा संकेत है।
पाचन में कोई परेशानी नहीं होगी
kya aap nirogi : तीसरा संकेत है, पाचन में कोई परेशानी नहीं होगी। पूरे दिन गैस, भारीपन की समस्या न होना अच्छे पाचन का संकेत है। अगर खाना खाने के बाद आलस और भारीपन महसूस नहीं होता है, तो यह अच्छी पाचन क्रिया का संकेत है।
साफ चेहरा और गुलाबी जीभ
kya aap nirogi : चौथा संकेत है साफ चेहरा और गुलाबी जीभ। अगर शरीर अंदर से मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ है तो चेहरा बिल्कुल साफ रहता है। पाचन में परेशानी होने पर चेहरे पर मुहांसे और एक्ने की परेशानी बनी रहती है और जीभ पर छाले होने लगते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होती
kya aap nirogi : पांचवां संकेत है मन की शांति। अगर शरीर स्वस्थ होता है तो मन भी एकाग्र और खुश रहता है। हर काम करने में मन लगता है लेकिन वहीं बीमार होने पर मन काम से भटकता है। छठा है बीमारी से जल्दी रिकवर करना। स्वस्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होती है।
kya aap nirogi : समय पर भूख लगना
मौसमी बदलाव भी शरीर को ज्यादा समय तक परेशान नहीं कर पाते हैं। बुखार और खांसी जैसी परेशानी कुछ ही समय में ठीक हो जाती है। सातवां और आखिरी है समय पर भूख लगना। कुछ लोगों को कम भूख लगती है। थोड़े से खाने से ही पेट भर जाता है, लेकिन अगर समय पर अच्छे से भूख लगती है तो यह स्वस्थ पाचन का संकेत है। (आईएएनएस)
Read More : गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















