काव्य संध्या “कुछ बादल कुछ धूप” का आयोजन 19 जुलाई को

Kuch Badal Kuch Dhoop

रायपुर:Kuch Badal Kuch Dhoop: नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम, छतीसगढ़ दिनांक 19 जुलाई शनिवार संध्या 5:00 बजे वृंदावन सभागार, सिविल लाइंस, रायपुर में काव्य संध्या “कुछ बादल कुछ धूप” का आयोजन करने जा रहा है।

Table of Contents

Kuch Badal Kuch Dhoop: कवि राजेश जैन ‘राही’ की पंद्रहवीं काव्य कृति का होगा विमोचन

कार्यक्रम में लोकप्रिय कवि राजेश जैन ‘राही’ की पंद्रहवीं काव्य कृति श्रृंगार दोहा संग्रह “प्रीत मिलेगी राह में’ का विमोचन माननीय अतिथियों के कर-कमलों से होगा। प्रस्तुत कृति का प्रकाशन प्रतिष्ठित श्वेतवर्णा प्रकाशन दिल्ली द्वारा किया गया है। कृति की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ जी ने लिखी है और अपने कीमती विचारों से प्रतिष्ठित किया है युवा प्रतिभाशाली कवयित्री श्रीमती गरिमा सक्सेना बेंगलुरु ने।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ वर्णिका शर्मा होंगी सम्मिलित 

Kuch Badal Kuch Dhoop:  कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ वर्णिका शर्मा का नागरिक अभिनंदन होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात गजल गायक राजेश सिंह (पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी), एम राजीव (युवा संस्था के संस्थापक), आई. एन. सिंह (भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी) उपस्थित रहेंगे।

विमोचन के साथ-साथ कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन किया गया है। आयोजक मंडल ने सभी रचनाकार,ग़ज़लकार एवं काव्य प्रेमियों को मौजूद हो कार्यक्रम का आनंद लेने की आग्रह किया है।

Read Moreराज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस