Krishnavataram: ट्रेलर देख कृष्णवताराम दर्शकों को बहुत से मल्टीस्टारर आध्यात्मिक फिल्मों से बेहतर लगी

फिल्म 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Krishnavataram Part 1: Hridayam
Krishnavataram Part 1: Hridayam

मुंबई: Krishnavataram Part 1: Hridayam:  भारतीय पौराणिक सिनेमा को एक नया आयाम देने आ रही फिल्म कृष्णावतरम भाग 1: हृदयम् ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। निर्देशक हार्दिक गज्जर की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में नजर आएंगे, जबकि संस्कृति जयना सत्यभामा की भूमिका निभा रही हैं।

Table of Contents

Krishnavataram Part 1: Hridayam: फिल्म 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

फिल्म 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि श्रीकृष्ण की कथा इस बार सत्यभामा के नजरिए से दिखाई जाएगी, जो इसे पारंपरिक पौराणिक फिल्मों से अलग बनाती है। फिल्म में सुष्मिता भट्ट राधा और निवाशियनि कृष्णन रुक्मिणी के किरदार में दिखाई देंगी।

फिल्म का ट्रेलर श्री कृष्ण के अलग अलग रूपों से एवं मोहक गीतों से मन मोह ले रहा है, इस फिल्म में कोई भी भरी भरकम स्टारकास्ट नहीं है और जनता का कहना है की यह बिलकुल साधारण तौर पर बनाई गई बहुत ही अच्छी फिल्म लग रही है

Krishnavataram Part 1: Hridayam:  फिल्म का ट्रेलर श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में लॉन्च किया गया

मेकर्स और स्टारकास्ट द्वारा फिल्म का ट्रेलर श्री कृष्ण जन्मभूमि यानि उत्तर प्रदेश के मथुरा में लॉन्च किया गया था, जिसने भक्तों और सिनेप्रेमियों के बीच अलग ही उत्साह पैदा कर दिया।

शुरुआती प्रतिक्रियाओं में ट्रेलर को “दिल छू लेने वाला”, “आध्यात्मिक” और “विजुअली शानदार” बताया जा रहा है। फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

ट्रेलर देख कर दर्शकों को मल्टीस्टारर रामायण से ज़्यादा अच्छी लगी कृष्णावतारम 

Krishnavataram Part 1: Hridayam: दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर कई दर्शक इस फिल्म की तुलना “Ramayana” से कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर,यश, सनी देवल जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

फैंस का कहना है कि कृष्णावतारम् का ट्रेलर भावनात्मक गहराई, संगीत और आध्यात्मिक प्रस्तुति के मामले में उन्हें ज्यादा प्रभावशाली लगा। फैंस के अनुसार ज़्यादा पैसे खर्चा करना, बड़े स्टारकास्ट लेना, वीएफ़एक्सस से सीन क्रिएट करना इन सब से कही ज़्यादा जरुरी है भावनात्मक जुड़ाव बनाना।

रामायण की चमक धमक की तुलना में कृष्णावताराम की ट्रेलर दर्शकों का दिल छू ले रही है, हालांकि दोनों फिल्मों की शैली, पैमाना और रचनात्मक दृष्टिकोण अलग हैं, इसलिए अंतिम फैसला दर्शक रिलीज के बाद ही करेंगे।

Krishnavataram Part 1: Hridayam: अगर ट्रेलर और संगीत को मिले शुरुआती प्यार को देखें, तो Krishnavataram Part 1: The Heart 2026 की सबसे चर्चित पौराणिक फिल्मों में से एक बन सकती है।

Read More : व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’