‘रा स्टूडियो’ में एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने 15 से 20 बच्चों को बनाया बंधक

Kidnapping Case at Mumbai
Kidnapping Case at Mumbai

मुंबई : Kidnapping Case at Mumbai : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में स्थित ‘रा स्टूडियो’ में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया। यह घटना दिनदहाड़े स्टूडियो परिसर के भीतर हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे आरोपी रोहित आर्य को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने स्टूडियो के भीतर बंधक बनाए गए करीबन 20 बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया है।

Kidnapping Case at Mumbai : शूटिंग और ऑडिशन के लिए बुलाए गए थे बच्चे

घटनास्थल पर मौजूद मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने सभी बच्चों को सुरक्षित उनके कब्जे में ले लिया गया है। बच्चे अलग-अलग स्थानों से शूटिंग और ऑडिशन के लिए स्टूडियो में बुलाए गए थे। बच्चों के रिहा होते ही स्टूडियो के बाहर जमा हुए उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

आरोपी रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

Kidnapping Case at Mumbai : आरोपी रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है, जैसा कि शुरुआती जानकारी में बताया गया था।

आरोपी ने बंधक बनाने से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने किसी बड़े धन या राजनीतिक मांग के बजाय “नैतिक और सैद्धांतिक” मुद्दों पर कुछ लोगों से बात करने की मांग की थी।

Read More :  बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को मिलती है सफलता – अरुण साव


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार