रायपुर: Khelo India Tribal Games 2026: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं ने 27 मार्च को दर्शकों को रोमांच से भर दिया। सीनियर वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में पूर्वोत्तर राज्यों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया, जबकि छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों ने कड़ी चुनौती पेश की।
Khelo India Tribal Games 2026: पुरुष 79 किग्रा वर्ग
- रिचिन चोंग्रुजू (अरुणाचल प्रदेश) – कुल 269 किग्रा (स्नैच 120, क्लीन एंड जर्क 149)
- लालफाकवमा (मिजोरम) – 265 किग्रा
- जैकब वानलालतुआंगा (मिजोरम) – 250 किग्रा

अन्य स्थान:
- के. सिमांचल (ओडिशा) – चौथा
- निया डोडुम (अरुणाचल) – पांचवां
- सोहैल अब्बास (जम्मू-कश्मीर) – छठा
Khelo India Tribal Games 2026: महिला 63 किग्रा वर्ग
- बिदु स्मिता भोई (ओडिशा) – 195 किग्रा
- बोनी मांक्ख्या (अरुणाचल) – 193 किग्रा
- दुंखम सेंग तुरुंग (असम) – 161 किग्रा
अन्य स्थान:
- रूमे मेच (असम) – चौथा
- तान्याशा (अंडमान-निकोबार) – पांचवां
- हेमा मांडवी (छत्तीसगढ़) – छठा
Khelo India Tribal Games 2026: पुरुष 71 किग्रा वर्ग
- सिल्वन बेह्रोथाटलो (मिजोरम) – 281 किग्रा
- मंजूनाथ मराठी (कर्नाटक) – 270 किग्रा
- तायर रोनिक (अरुणाचल) – 255 किग्रा
अन्य प्रमुख खिलाड़ी:
- हर्षित बागे (झारखंड)
- मानस ज्योति (असम)
- श्रीकुट्टनकुट्टन (केरल)
Khelo India Tribal Games 2026: महिला 58 किग्रा वर्ग
- अनाई वांग्सू (अरुणाचल) – 169 किग्रा (स्नैच 74, क्लीन एंड जर्क 95)
- मिना सांता (ओडिशा) – 165 किग्रा
- मीना सिंह – 161 किग्रा
अन्य खिलाड़ी:
- मार्टिना मिली (असम)
- तारा सोनवाल
- जी. लेनिन एस प्रिया (आंध्र प्रदेश)
छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा
Khelo India Tribal Games 2026: यह आयोजन आदिवासी युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य को स्पोर्ट्स और टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने में भी मदद मिल रही है।
ऐसे आयोजन न केवल खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हैं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
Read More : गुणकारी गुलकंद गर्मी की थकान और पाचन की समस्याओं से दिलाए राहत, तन-मन को भी रखे शीतल
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार















