केरल: यौन उत्पीड़न मामले में निर्देशक रंजीत गिरफ्तार

0
3
Kerala Director Ranjith
Kerala Director Ranjith

 कोच्चि, 31 मार्च (आईएएनएस)। Kerala Director Ranjith :  फिल्म निर्देशक रंजीत को मंगलवार को एक युवा अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई कथित यौन उत्पीड़न शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Kerala Director Ranjith : इस मामले को पुलिस द्वारा असामान्य रूप से गुप्त तरीके से हैंडल किया रहा है। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है, जबकि कोच्चि के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई

Kerala Director Ranjith : बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई है, जिसमें एर्नाकुलम रेंज के आईजी और इडुक्की के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर थोड़ुपुझा में आरोपी की गाड़ी को रोककर हिरासत में लिया गया।

Kerala Director Ranjith : यौन उत्पीड़न की कोशिश

फिलहाल वह थोड़ुपुझा पुलिस की कस्टडी में है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे कोच्चि पुलिस को सौंपा जाएगा। शिकायतकर्ता एक युवा अभिनेत्री हैं, जो फिलहाल रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की।

अभिनेत्री ने पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी

Kerala Director Ranjith : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना फिल्म के सेट पर हुई, जहां रंजीत ने कथित रूप से अशोभनीय और आपत्तिजनक व्यवहार किया। यह फिल्म कोट्टायम और कोच्चि में शूट की जा रही थी और घटना कोच्चि में होने की बात कही जा रही है। अभिनेत्री ने पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत दी थी।

धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज

Kerala Director Ranjith : इसके बाद दो दिन पहले महिला पुलिस स्टेशन में उनका गोपनीय बयान दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। उदयमपेरूर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसे गोपनीय तरीके से रखा गया।

फिल्म निर्देशक रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Kerala Director Ranjith : हालांकि फिल्म निर्देशक रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे मामला चर्चाओं में आ गया है। रंजीत निर्देशक, अभिनेता और लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। इससे पहले भी उन पर एक बंगाली अभिनेत्री द्वारा आरोप लगाए गए थे और एक अन्य मामले में अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न की शिकायत हुई थी। आईएएनएस एएमटी/डीएससी


Read More : पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर ओएसएटी सुविधा का किया उद्घाटन


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)