Ken-Betwa Link Project : केन-बेतवा लिंक परियोजना से होने वाली सिंचाई का रकबा बढ़ाने पर सैद्धांतिक स्वीकृति

Ken-Betwa Link Project
Ken-Betwa Link Project

नई दिल्ली | Ken-Betwa Link Project : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाक़ात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की साथ ही नदी जोड़ो परियोजनाओं, विशेषकर केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश नदी-जोड़ो अभियान में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

Ken-Betwa Link Project : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पाटिल को बताया कि मध्यप्रदेश राज्य नदी-जोड़ो अभियान में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम कर रहे हैं, जो विश्व में अपने प्रकार की अद्वितीय परियोजना है।


यह भी देखें:  Bihar : गया पितृपक्ष मेला 17 सितंबर से होगा प्रारंभ,डीएम ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण भीड़ प्रबंधन की बनी रणनीति,

केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना

Ken-Betwa Link Project : मध्यप्रदेश की केन-बेतवा लिंक परियोजना जो बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। यह परियोजना क्षेत्र के 10 जिलों को सिंचाई और पेयजल आपूर्ति की सुविधा प्रदान करेगी। बुंदेलखंड क्षेत्र ने हमेशा से अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया है। यह क्षेत्र कभी भी दिल्ली सल्तनत या मुगल साम्राज्य के अधीन नहीं रहा।

Ken-Betwa Link Project : बुंदेलखंड के लिए एक नई उम्मीद की किरण

हालांकि, इस वीरतापूर्ण इतिहास के बावजूद, बुंदेलखंड क्षेत्र जल संकट की समस्या से जूझता रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह कहना कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा परियोजना के माध्यम से इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा, एक सकारात्मक संकेत है। यह परियोजना बुंदेलखंड के लिए एक नई उम्मीद की किरण है।

Ken-Betwa Link Project : 1150 करोड़ रूपए की राशि शीघ्र जारी करवाने को आश्वस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने राज्य को दौधन बांध एवं लिंक नहर के भू-अर्जन एवं पुनर्विस्थापन के लिये केन्द्र से प्राप्त होने वाली शेष 1150 करोड़ रूपए की राशि शीघ्र जारी करवाने को आश्वस्त किया।

Ken-Betwa Link Project : पत्ने एवं ब्यरमा सिंचाई परियोजना को शामिल किया जाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुरोध किया कि स्वीकृत केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत वर्तमान में प्रावधानित दमोह- पन्ना उद्वहन सिंचाई योजना से 90,100 हैक्टेयर सिंचाई के स्थान पर लगभग 2,50,000 हैक्टेयर की मध्यप्रदेश की पत्ने एवं ब्यरमा सिंचाई परियोजना को शामिल किया जाना उचित होगा। इस संबंध में संशोधित डीपीआर राज्य शासन द्वारा भेजी जा रही है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Ken-Betwa Link Project : अन्तर्राज्यीय नदियों को जोड़ने पर भी विचार

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के साथ भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 70,000 करोड़ रुपए की पार्वती-कालीसिंध चंबल परियोजना के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है जो समीपवर्ती राज्यों के साथ नदियां जोड़ने के अलावा अन्तर्राज्यीय नदियों को जोड़ने पर भी विचार कर रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि कान्ह और गंभीर नदियों को जोड़ने का प्रारंभिक तौर पर प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसे केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

Ken-Betwa Link Project : उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ पर्व के संबंध में नदी सफाई से संबंधित प्रस्ताव दिए

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 21 में से 17 योजनाएं सबसे पहले पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पाटिल ने प्रदेश सरकार की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ पर्व के संबंध में घाट निर्माण और नदी सफाई से संबंधित प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री पाटिल को दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here