बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें

0
8
Kejriwal attacked
Kejriwal attacked

नई दिल्ली, 27 फरवरी । Kejriwal attacked : शराब घोटाला केस में बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रची गई।

केंद्र सरकार को चुनाव की चुनौती दी 

Kejriwal attacked :  उन्होंने मांग की कि उनके और आप नेताओं को झूठे मामले में फंसाने के लिए दोनों नेता दिल्ली की जनता से माफी मांगें। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती दी कि वह दिल्ली विधानसभा के नए चुनाव कराकर जनता का मूड और गुस्सा परखें। केजरीवाल अपने करीबी सहयोगियों और आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

ईडी के मामले को उच्च अदालत में चुनौती देगी

Kejriwal attacked :  उन्होंने न्यायाधीशों और वकीलों का आभार जताया कि उन्होंने कानून का पालन किया और कठिन परिस्थितियों में भी साहस दिखाया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी जल्द ही उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले को उच्च अदालत में चुनौती देगी, क्योंकि सीबीआई का मामला कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद ईडी का केस भी ठोस आधार पर नहीं टिकता।

Kejriwal attacked :  झूठे और मनगढ़ंत मामले में फंसाया गया

आप प्रमुख ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें, सिसोदिया और अन्य नेताओं को एक झूठे और मनगढ़ंत मामले में फंसाया गया, जो कानूनी जांच में टिक नहीं सका और ट्रायल शुरू होने से पहले ही गिर गया। उन्होंने कहा, “अदालत ने कहा कि मामले में सुनवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत और सामग्री नहीं है। 600 पन्नों के आदेश में अदालत ने साफ कहा कि केस आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची

Kejriwal attacked :  ” केंद्र पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया, “यह हमें सत्ता से बाहर करने की उनकी सबसे खतरनाक और सोची-समझी साजिश थी। पिछले चार वर्षों से सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान किया गया।

सत्ता पाने की चाह में केंद्र ने पांच बड़े नेताओं को जेल भेज दिया

Kejriwal attacked :  ” आप नेता ने कहा कि उन्होंने जीवन में सम्मान के अलावा कुछ नहीं कमाया और भाजपा ने राजनीतिक फायदा लेने के लिए उन्हें निशाना बनाया। सत्ता पाने की चाह में केंद्र ने उनकी पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा, “अदालत का फैसला साफ और मजबूती से साबित करता है कि केजरीवाल और आप के नेता ‘कट्टर ईमानदार’ हैं।

Kejriwal attacked :  राहुल गांधी या रॉबर्ट वाड्रा जेल क्यों नहीं गया

” आप संस्थापक ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर शासन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चुनावी चुनौती देते हुए कहा कि अगर आज चुनाव कराए जाएं तो जनता का गुस्सा साफ दिखाई देगा। उन्होंने कहा, “आपको 10 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।” कांग्रेस द्वारा क्लीन चिट को साजिश बताने के सवाल पर उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी या रॉबर्ट वाड्रा समेत कोई भी कांग्रेस नेता जेल क्यों नहीं गया? (आईएएनएस)


Read More : दिल्ली शराब नीति मामला केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी