रायपुर: Kavya Sandhya: साहित्य सृजन संस्थान द्वारा 20 अक्टूबर,2024 को करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य संध्या में महिला रचनाकारों का काव्य पाठ एवं सम्मान का कार्यक्रम वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक आयोजित है।
यह करवा चौथ पर आयोजित विशेष काव्य संध्या महिलाओं को समर्पित है।संस्था द्वारा इसके पूर्व मार्च माह में भी महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला काव्य संध्या आयोजित की गई थी।
Kavya Sandhya: कार्यक्रम में शामिल सभी महिला रचनाकारों का काव्य पाठ एवं सम्मान किया जायेगा
साहित्य सृजन संस्थान के इस विशेष कार्यक्रम में शामिल सभी महिला रचनाकारों का काव्य पाठ एवं सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही अपने जीवन के प्रथम काव्य मंच पर प्रथम बार काव्य पाठ करने वाले भुनेश्वर साहू का सम्मान किया जायेगा।
सम्मान के क्रम में श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सीमा पांडे,सरिता गौतम “मधु”,राकेश अग्रवाल “साफिर”,नूपुर साहू, एवं सत्येन्द्र तिवारी”सकुति” और मेरा गांव लेखन प्रतियोगिता में शामिल सभी 42 रचनाकारों का सम्मान भी किया जायेगा।
Kavya Sandhya: संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि साहित्य सृजन संस्थान विगत दो वर्षों से लगातार प्रतिमाह जारी इस ,26 वीं काव्य संध्या को महिलाओं को विशेष करवा चौथ व्रत के रूप से समर्पित किया है।