Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Big कांवड़ यात्रा में हुए शामिल; जग़ह जग़ह कांवड़ यात्रा का स्वागत

Kanwar Yatra
Kanwar Yatra

रायपुर| Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की।

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना

Kanwar Yatra : पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।


यह भी देखें: Sawan : पवित्र सावन मास में विष्णु ने सपरिवार किया शिव रूद्रामहाभिषेक


 

विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई

Kanwar Yatra : सावन माह में भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सावन के अंतिम रविवार को पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी,विधायक मोतीलाल साहू सहित मंत्री, पार्षद आदि शामिल हुए।

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल
Kanwar Yatra : जग़ह जग़ह कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया

जग़ह जग़ह कांवड़ यात्रा का स्वागत लोगों द्वारा किया गया । यात्रा में उज्जैन के अघोरी नर्तकों की टोलियां,संबलपुर के कलाकार बाहुबलि कटप्पा की वेशभूषा, पंथी नृत्य, आदिवासी, राउत नाचा की टोलियां नजर आई।

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

कांवड़ यात्रा हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई। गुढ़ियारी से रामनगर, समता कालोनी, आमापारा, लाखेनगर, सुंदर नगर होते हुए कांवड़िये महादेवघाट पहुंचकर हटकेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

Kanwar Yatra :राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। राजस्व मंत्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Kanwar Yatra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here