रायपुर । Kalanaljali Era Golden Glowry Award 2026: नारी की शक्ति, सौंदर्य और आत्मविश्वास को समर्पित गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 का आयोजन राजधानी राइपुर में अत्यंत भव्य, गरिमामय और यादगार रूप में संपन्न हुआ।
दक्षिण भारतीय थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में नारी के विविध स्वरूपों को मॉडल्स ने पारंपरिक परिधानों के माध्यम से मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ दिया।

Kalanaljali Era Golden Glowry Award 2026: इस गरिमामयी आयोजन का सफल संचालन उम्मीद की एक किरण नामक संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण जी,गीता वर्मा, दीपक्षा जैन,आलिया परवीन, कल्पना शुक्ला,प्रीति रानी,सैयद सलमा जी,तथा सेलिब्रिटी अतिथि डॉ अंजली पवार की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में 40 से ज्यादा प्रतिभागीयों ने भाग लिया जिसमे मिस/मिसेज/डिजाइनर/मेक अप आर्टिस्ट/किड्स तथा मिस्टर केटेगरी के प्रतिभागियों ने शिरकत की ।जिसमे नौ दुर्गा के रूप से लेकर दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों की सभ्यता को प्रदर्शित किया गया ।
Kalanaljali Era Golden Glowry Award 2026: आयोजन कर्ता उमा कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज को सकारात्मक दिशा देना तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है।
इसी विचारधारा के साथ यह आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।
दक्षिण भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाते हुए अलग-अलग प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत रनवे शो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इसमें हर वर्ग की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मेकअप आर्टिस्ट टीम ने भी अपनी कला से कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान की।
Kalanaljali Era Golden Glowry Award 2026: आयोजन में विजेताओं की सूचि कुछ इस प्रकार है
कालांजलि एरा विनर्स
- डिंपल रेड्डी, सोनिया कौर, लक्षिता, आदित्य
- शो ओपनर – निधि कुशवाहा

मिस्टर कैटेगरी विनर्स
- विजेता : नरेश लहरे
- प्रथम रनरअप : भूपेंद्र
- द्वितीय रनरअप : सोमनाथ
- शो ओपनर – रोहित कुमार साहू
मिस कैटेगरी
- विजेता : आकाशी
- प्रथम रनरअप : पायल मोटवानी
- द्वितीय रनरअप : रिया ठाकुर
- तृतीय रनरअप : मंजूषा सिरमौर
- शो ओपनर – मनीषा सोनी
मिसेस कैटेगरी
- विजेता : रूचि मिश्रा
- प्रथम रनरअप : कुसुम भोगल
- द्वितीय रनरअप : ममता पी. शर्मा
- तृतीय रनरअप : प्रियंका टेम्पे, आरती साहू – अपराजिता, ममता शर्मा – आद्या, प्रीती शर्मा – चित्रा, मेघना चोपड़ा – नारायणी
- शो ओपनर – प्रार्थना गोस्वामी , कीर्ति राजपूत
मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी
- विजेता : योगिता धीवर
- प्रथम रनरअप : शालिनी महिष
- द्वितीय रनरअप : आयुषी गुप्ता
- तृतीय रनरअप : ज्योति मारकंडे
















