Kajal Aggarwal : एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर सुन फैंस खुश हैं

मुंबई

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी है। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस भी काफी खुश हैं। काजल पिछले दिनों अपने पति गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ गोवा में छुट्टियां एंजॉय कर रही थीं। अब वो वापस आ गई हैं। उन्होंने पति संग बेबी बंप का एक फोटो भी शेयर किया है। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। फोटो में काजल ने थाई हाई स्लिट गाउन पहना है जिसमें वो काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं उनके पति गौतम ने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी है और वो भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

कुछ समय पहले जब काजल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था तब से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात को नकार दिया था। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था, ”मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहूंगी। सही समय आने पर मैं इसके बारे में बात करूंगी।” और अब देखिए एक्ट्रेस खुद हीं अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर रही हैं। उनको जानने वाले लोग और फैंस उन्हें अब ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

सही मायने में तो काजल के पति गौतम ने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने काजल की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ”2022 आपका इंतजार कर रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी भी पोस्ट किया। इस फोटो में काजल अग्रवाल मेज पर बैठी नजर आ रही थीं। उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बता दें कि काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर, 2021 को गौतम किचलू के साथ शादी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here