कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025; जून से अगस्त तक होगी आयोजित; वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार

0
8
Kailash Mansarovar Yatra 2025 now
Kailash Mansarovar Yatra 2025 now

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए निश्चित रूप से यह एक खुशी का पल है। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 की घोषणा कर है। यात्रा जून से अगस्त 2025 के दौरान आयोजित की जाएगी।

कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास 

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : कैलाश मानसरोवर यात्रा अपने धार्मिक मूल्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है। कैलाश पर्वत जिसे ‘कैलाश मानसरोवर’ भी कहा जाता है ये भगवान शिव का निवास माना जाता है। हिंदू धर्म में, यह पर्वत अत्यधिक पवित्र है और इसे भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती का घर माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव यहाँ ध्यान में लीन रहते हैं।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : इस कारण से, कैलाश मानसरोवर की यात्रा हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। यह न केवल भगवान शिव के दर्शन का अवसर है, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का भी मार्ग माना जाता है। यह पर्वत न केवल हिंदुओं के लिए, बल्कि जैन और बौद्ध धर्मों के अनुयायियों के लिए भी पूजनीय है, जिससे इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार

विदेश मंत्रालय के मुताबिक kmy.gov.in वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वर्ष 2015 से ऑनलाइन आवेदन से लेकर यात्रियों के चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है। इस वर्ष 5 बैच (प्रत्येक में 50 यात्री) उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए और 10 बैच (प्रत्येक में 50 यात्री) सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए यात्रा करेंगे।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : विदेश मंत्रालय की ओर से यात्रियों का चयन

विदेश मंत्रालय की ओर से एक निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से यात्रियों का चयन किया जाएगा और उनको विभिन्न मार्ग एवं बैच आबंटित किए जाएंगे। कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के जरिए यात्रियों को एक बार मिले मार्ग और बैच में आम तौर पर बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगर जरूरी हो तो चयनित यात्री बैच में परिवर्तन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह परिवर्तन खाली स्थान उपलब्ध होने पर ही किया जा सकेगा। इस मामले में मंत्रालय का निर्णय ही अंतिम होगा।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चलेगी

इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चलेगी, जो इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। हमले के बावजूद गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कश्मीर को उसके विकास पथ से नहीं हटा सकता।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : कैलाश पर्वत, 22,028 फीट ऊँचा एक पत्थर का पिरामिड

कैलाश पर्वत 22,028 फीट ऊँचा एक पत्थर का पिरामिड, जिस पर सालभर बर्फ की सफेद चादर लिपटी रहती है। हर साल कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करने, शिव-शंभु की आराधना करने, हजारों साधु-संत, श्रद्धालु, दार्शनिक यहाँ एकत्रित होते हैं, जिससे इस स्थान की पवित्रता और महत्ता काफी बढ़ जाती है।

मान्यता है कि यह पर्वत स्वयंभू है। कैलाश-मानसरोवर उतना ही प्राचीन है, जितनी प्राचीन हमारी सृष्टि है। यह अलौकिक स्थान पर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है, जो हजारों वर्षों से साधु-संतों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा है। मानसरोवर में स्नान करते हुए श्रद्धालुओं की तस्वीर इस यात्रा की पवित्रता और श्रद्धा को और भी जीवंत कर देती है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 now : कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025; जून से अगस्त तक होगी आयोजित; वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार
Kailash Mansarovar Yatra 2025

Read More:  ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एसईसीएल का कदम: 12 नए इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई शुरुआत


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार