मध्यप्रदेश : चुनाव के महज छह महीने पहले IAS अधिकारियों के तबादले..जनसम्पर्क आयुक्त और सचिव बदले गए

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश : चुनाव के महज छह महीने पहले IAS अधिकारियों के तबादले..जनसम्पर्क आयुक्त और सचिव बदले गए

भोपाल, अजय सिंह |   मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब महज छह महीने का समय ही शेष बचा है। ऐसे में सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है बुधवार को आईएएस अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव आईएएस विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव बनाया गया है। बता दें ट्रांसफर और जिम्मेदारी यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी किए गए हैं।

इन आदेशों में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह को मप्र के जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है।जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह के पास मध्यप्रदेश माध्यम और एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी, जबकि बैठक में खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। इस बैठक के अगले दिन यानि बुधवार को ही खनिज साधन विभाग में परिवर्तन किया गया है। जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त तथा मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक राघवेंद्र कुमार सिंह को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया  है।

इसी क्रम में बुधवार को चार आइएएस अधकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। इस फेरबदल के अनुसार अब मनीष सिंह नए जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए हैं। उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव विवेक कुमार पोरवाल को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह अब खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे, वह अब प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहेंगे।

इसके अलावा नवनीत मोहन कोठारी को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम में प्रबंध संचालक का दायित्‍व सौंपा गया है। कोठारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं और पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here