पटना में ‘झुमटा’ निकालने के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव

0
6
Jhumta procession in Patna now
Jhumta procession in Patna now

पटना, 17 मार्च। Jhumta procession in Patna now : बिहार में असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। इस बीच, रविवार को राजधानी पटना के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।

पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया

Jhumta procession in Patna now : बताया जाता है कि सिगोड़ी थाने के करहरा ढिबरा गांव में रविवार की शाम निकले झूमटा के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया। झूमटा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग वैन भी गुजर रही थी। युवकों ने पुलिस वैन पर बैठे जवानों पर कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया।

Jhumta procession in Patna now : जवानों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया

पहले जवानों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। जब पुलिस ने तेवर दिखाए तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिए। पालीगंज के एसडीपीओ – 1 प्रीतम कुमार ने बताया कि झूमटा खेलने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव किया गया है। पुलिस बनाए गए वीडियो के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।

Jhumta procession in Patna now : शेखोदौरा में दो समूहों के बीच विवाद

इससे पहले रविवार को ही नवादा जिले के कवाकोल थाना क्षेत्र में भी पुलिस पर पथराव की घटना घटी है। बताया गया कि शेखोदौरा में दो समूहों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

Jhumta procession in Patna now : एक पुलिसकर्मी चोटिल

इस सूचना के बाद बीच-बचाव करने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। पुलिस इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत

Jhumta procession in Patna now : एक दिन पहले मधुबनी और भागलपुर में भी पुलिसकर्मियों पर हमले हो चुके हैं, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 14 मार्च की रात मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई थी।

इसी सप्ताह अररिया के फुलकाहा के लक्ष्मीपुर इलाके में गिरफ्तारी करने गई पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच हुई हाथापाई में किसी ने एएसआई राजीव रंजन को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई।


Read More: सोमवार 17 मार्च का राशिफल कैसा रहेगा; जानिए आपका आर्थिक, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र की स्थिति कैसी रहेगी


(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )

 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार