Jharkhand Big News : झारखंड में एक्यूआईएस के सात आतंकी गिरफ्तार, एटीएस ने बरामद की एके-47

Jharkhand Big News
Jharkhand Big News

रांची | Jharkhand Big News :  झारखंड पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने हजारीबाग, लोहरदगा सहित कई अन्य जिलों में एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एटीएस आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट (AQIS) से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक एके-47 सहित कुछ अन्य हथियारों की बरामदगी की भी सूचना है।

आतंकियों के पास से दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

Jharkhand Big News :  झारखंड एटीएस ने आधिकारिक तौर पर इन गिरफ्तारियों के बारे में खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों के पास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे विषयों पर काम

Jharkhand Big News : इन दस्तावेजों और उपकरणों की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये लोग अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट का विस्तार कर इससे युवाओं को जोड़ने, उन्हें कट्टरपंथी बनाने, भारत में शरिया कानून स्थापित करने और बांग्लादेश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे विषयों पर काम कर रह थे।

झारखंड में आतंकी संगठनों से जुड़े लोग पकड़े गए

Jharkhand Big News : एक्यूआईएस अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बर्मा और बांग्लादेश में सक्रिय है। यह पहली बार नहीं है, जब झारखंड में आतंकी संगठनों से जुड़े लोग पकड़े गए हैं।


यह भी देखें: Tripura Dam : बांग्लादेश में बाढ़ आने के दावों को भारत ने किया खारिज

Jharkhand Big News : आईएसआईएस के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते साल अक्टूबर में आईएसआईएस के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो शाहनवाज आलम और रिजवान अशरफ झारखंड के रहने वाले हैं। इनमें से एक शाहनवाज आलम एनआईए का मोस्ट वांटेड था और उस पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह हजारीबाग शहर के पगमिल-पेलावल का रहने वाला है।

Jharkhand Big News : जिले में आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय

एनआईए और एटीएस की जांच में पहले भी यह बात सामने आई है कि झारखंड के रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, गढ़वा और गिरिडीह जिले में आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय हैं।

Jharkhand Big News : IG ऑपरेशन अमोल होमकर ने  ATS की छापेमारी के बारे में बताया

रांची IG ऑपरेशन अमोल होमकर ने झारखंड में विभिन्न स्थानों पर ATS की छापेमारी के बारे में बताया, “कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में दी गई सूचना के आधार पर आज झारखंड ATS, STF, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों खासकर रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में एक साथ कुल 16 स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

अब तक 8 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तलाशी अभियान में अब तक कुछ अवैध हथियार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं, इन सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। कई जगहों पर छापेमारी जारी है…”