रायपुर, 22 अक्टूबर | Jashpur Collector : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आज शाम बड़ी प्रशासनिक फ़ेरबदल करते हुए, तीन जिले के कलेक्टरों के साथ ही जनसंपर्क में भी बड़ा बदलाव किया। जनसंपर्क आयुक्त आईपीएस मयंक श्रीवास्तव की जगह जशपुर जिले के कलेक्टर डॉ0 रवि मित्तल को नया आयुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
डॉ0 रवि मित्तल का जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में पहला पोस्टिंग रही
Jashpur Collector : डॉ0 रवि मित्तल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी, जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे। जशपुर उनका पहला जिला था जहां उन्होंने कलेक्टर के तौर पर काम किया। लगभग दो साल तक इस जिले में उनकी पोस्टिंग रही। रवि मित्तल को एक शांत, संतुलित और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
Jashpur Collector : निर्विवाद छवि और प्रभावी कार्यशैली
उन्हें कांग्रेस शासन काल में जशपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी निर्विवाद छवि और प्रभावी कार्यशैली के कारण नई सरकार बनने के बाद भी उन्हें उसी पद पर बनाए रखना उपयुक्त समझा गया। चूंकि जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला है, इसलिए मुख्यमंत्री मित्तल की कार्यशैली से भली-भांति परिचित थे।
उनकी कार्यक्षमता और निष्पक्षता के कारण उनकी नियुक्ति और कार्यकाल को लेकर दोनों सरकारों ने भरोसा जताया।
यहाँ देखे सूचि