भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री साय पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास के निवास पर उसने भेंट करने पहुंचे

J.P Nadda visited to met Shrigopal ji
J.P Nadda visited to met Shrigopal ji

रायपुर: J.P Nadda visited to met Shrigopal ji:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास जी के आवास पर भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

J.P Nadda visited to met Shrigopal ji
J.P Nadda visited to met Shrigopal ji

जे पी नड्डा ने उनसे मुलाकात कर उनकी तबियत का हाल जाना, उनके परिवार वालों से मिले एवं भारतीय जनता पार्टी में उनकी सदस्यता का नवीनीकरण भी किया।

जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सांसद व्यास से उनके निवास पर कुछ वक्त रुककर उनसे बातें की एवं निरंतर राष्ट्र के हित में कार्य करने हेतु उनसे प्रेरणा प्राप्त की। श्रीगोपाल व्यास जी के परिवार के सदस्यों में उनके पौत्र हर्ष व्यास, उनकी बहू एवं परिवार के बाकी सदस्य गण मौजूद रहे ।

J.P Nadda met Shrigopal ji: लोकतंत्र की स्थापना के लिए श्रीगोपाल व्यास जी ने निरंतर संघर्ष किए

जे पी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की स्थापना के लिए श्रीगोपाल व्यास जी ने निरंतर संघर्ष किए। जनसेवा व संगठन को समर्पित उनका जीवन प्रेरणीय है।

सदस्यता अभियान एवं सर्व सफ़ल राष्ट्र निर्माण के कार्य हेतु सभी मंत्री गण एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीगोपाल व्यास से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।


Read More: मुख्यमंत्री ने बगिया में किया तीन विद्युत केन्द्र का लोकार्पण, कुनकुरी के आस-पास के 70 गांवों को मिलेगी गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के संग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा एवं अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सांसद रमेश बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल मौजूद रहे।