नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2026। ITBP Recruitment 2026: देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘ए’ के असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें यूआर के 4, ओबीसी का 1, और एसटी का 1 पद शामिल हैं।
ITBP Recruitment 2026: अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई
आईटीबीपीएफ की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है।
जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
ITBP Recruitment 2026: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 20 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह
ITBP Recruitment 2026: योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), बायोमेट्रिक पहचान, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, व्यक्तित्व इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), और चिकित्सा परीक्षा की समीक्षा (आरएमई) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए तय किया गया है।
ITBP Recruitment 2026: वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आईटीबीपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
ITBP Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईटीबीपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
Link – Apply Here
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
ITBP Recruitment 2026: लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। –आईएएनएस डीके/डीकेपी
Read More : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ईरान न्यूक्लियर डील’ में भारी रकम देने का किया दावा
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















