Irans Leader Ali Khemnai Death: बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत’, ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की

Irans Leader Ali Khemnai Death
Irans Leader Ali Khemnai Death

Irans Leader Ali Khemnai Death:डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही खामेनेई की मौत का दावा किया था लेकिन अब ईरानी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में खामेनेई को ‘इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक’ बताया।

उन्होंने इसे ना केवल ईरान की पब्लिक, बल्कि उन तमाम अमेरिकियों और दुनिया भर के लोगों के लिए इंसाफ बताया है, जिनकी खामेनेई और उनसे जुड़े गुटों ने हत्या की थी या उन्हें प्रताड़ित किया था। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के सुरक्षाबलों को माफी पाने का ऑफर भी दिया .

Irans Leader Ali Khemnai Death: ईरान की मीडिया ने क्या कहा?

ईरान की मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।” ईरानी सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने 86 वर्षीय खामेनेई के निधन की खबर दी, लेकिन मौत के कारण के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि खामेनेई ईरान को निशाना बनाकर चलाए गए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त अभियान में मारे गए।

मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया का सामने आया संदेश

Irans Leader Ali Khemnai Death: खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया ने लिखा, “मरने से पहले, अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को जरूर बताना कि हमने वह दौर देखा जब 86 साल के एक मुजाहिद ने इस्लाम की जंग अकेले लड़ी, जबकि पूरी दुनिया और इस्लामी मुल्क़ ख़ामोशी और बेपरवाही की नींद में डूबे हुए थे।

इस उम्र में भी वह अटल रहा, न थका, न झुका, बल्कि सच की आवाज़ बुलंद करता रहा। यह इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जिसे आने वाली पीढ़ियां हैरत और गर्व के साथ पढ़ेंगी। अल्लाह इस महान शख्स की हिफाजत फरमाए, उसे सेहत और सब्र अता फरमाए, और हक को फतह नसीब करे

ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की

Irans Leader Ali Khemnai Death:  खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।

खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की भी हत्या

ईरानी मीडिया के अनुसार, खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की हत्या कर दी गई है।

मॉडर्न इंटेलिजेंस से नहीं बच पाए खामेनेई- ट्रंप

Irans Leader Ali Khemnai Death:  ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका के बेहद मॉडर्न इंटेलिजेंस और ट्रैकिंग सिस्टम से खामेनेई नहीं बच पाए। इस बड़े ऑपरेशन को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर अंजाम दिया। ट्रंप के अनुसार, इस अटैक में खामेनेई के साथ-साथ कई अन्य टॉप ईरानी नेता भी मारे गए और वे बचने के लिए कुछ नहीं कर पाए।

IRGC और ईरान के सुरक्षाबल लड़ना नहीं चाहते

Irans Leader Ali Khemnai Death:  ट्रंप ने खामेनेई की मौत को ईरानी नागरिकों के लिए अपना देश वापस पाने का अब तक का सबसे अच्छा मौका बताया। उन्होंने दावा किया कि ईरान की IRGC, पुलिस और सुरक्षाबलों के तमाम लोग अब लड़ना नहीं चाहते है। वह अमेरिका से छूट मांग रहे हैं। इस पर ट्रंप खुली चेतावनी देते हुए बोले अभी माफी मिल सकती है, लेकिन बाद में उन्हें केवल मौत मिलेगी!

ईरानी देशभक्तों संग आएं ईरानी सुरक्षाबल के जवान

Irans Leader Ali Khemnai Death: अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि ईरानी सुरक्षाबल शांति से वहां के देशभक्तों के साथ मिलकर देश को फिर से महान बनाने के लिए काम करेंगे। ट्रंप ने ये भी साफ किया कि ‘सटीक और भारी बमबारी’ पूरे हफ्ते या तब तक लगातार जारी रहेगी, जब तक कि मिडिल-ईस्ट एशिया में शांति स्थापित नहीं हो जाती। अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल करने तक नहीं रुकेगा।

कैसे चुना जाता है ईरान का सुप्रीम लीडर?

Irans Leader Ali Khemnai Death:  ईरान के संविधान के तहत, 88 वरिष्ठ इस्लामी विद्वानों की एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था, विशेषज्ञों की सभा, अगले सर्वोच्च नेता को चुनने के लिए जिम्मेदार है। इस समूह के सदस्यों को एक अन्य शक्तिशाली निकाय, गार्जियन काउंसिल द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है।

इस व्यवस्था के तहत खामेनेई के सेवा करने में असमर्थ होने या उनके निधन होने के बाद यह समूह एक नए नेता का चयन करने के लिए जमा होगा। इसलिए ये तय है कि ईरान का पहले से कोई उत्तराधिकारी निश्चित नहीं है, और किसी एक उत्तराधिकारी की भी गारंटी नहीं है।

कौन बन सकता है ईरान का अगला सुप्रीम लीडर?

Irans Leader Ali Khemnai Death:  चूंकि किसी एक नाम को लेकर पहले से सहमति नहीं बनाई गई है। इसलिए यहां खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारियों के रूप में अक्सर जिन प्रमुख व्यक्तियों के नाम सामने आते हैं, उनके बारे में बताया जा रहा है।

Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, 30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी