IPL 2026 RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन का आगाज़ किया जीत के साथ, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक

IPL 2026 RCB vs SRH
IPL 2026 RCB vs SRH

क्रिकेट: IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 बना कर आरसीबी को 202 रनो का लक्ष्य दिया था।  जिसका पीछा करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट गवां कर 202 का लक्ष्य महज 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया और सीरीज का आगाज़ जीत के साथ की।

IPL 2026 RCB vs SRH: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें फिल साल्ट सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

IPL 2026 RCB vs SRH:  इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी करने के साथ इस मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। देवदत्त पडिक्कल इस मैच में 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली ने पडिक्कल के आउट होने के बाद रनों की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया और लगातार हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा। आरसीबी ने जहां इस मैच को सिर्फ 15.4 ओवर्स में अपने नाम किया तो वहीं विराट कोहली अंत तक नाबाद रहते हुए 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।

हैदराबाद ने आरसीबी को दिया था 202 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 RCB vs SRH: पहले ही मुकाबले में हैदराबाद ने ईशान किशन की 80 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए ।  हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही, यहां  उन्होंने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

यहां से कप्तान ईशान किशन ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 80 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं इसके अलावा अनिकेत वर्मा के बल्ले से 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रनों की शानदार पारी खेली।

IPL 2026 RCB vs SRH:  आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

Read More :  LIVE UPDATES IPL 2026 : 19वें सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी ने जीता टॉस


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार