आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की दमदार वापसी, पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर, पांड्या ने खिलाड़ियों की तारीफ

0
19
IPL 2025 MI strong comeback now
IPL 2025 MI strong comeback now

मुंबई, 27 अप्रैल । IPL 2025 MI strong comeback now : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की है। लगातार पाँच जीत दर्ज करके उन्होंने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। पहले पांच मैचों में एक जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थी।

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ में

IPL 2025 MI strong comeback now : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम में आत्मविश्वास और मैच को समाप्त करने की क्षमता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली जीत निश्चित रूप से टीम के मनोबल को और बढ़ाएगी। खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी

IPL 2025 MI strong comeback now : मुंबई इंडियंस के लिए एक शानदार जीत जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी (4 विकेट, 22 रन) और ट्रेंट बोल्ट का शानदार प्रदर्शन (3 विकेट, 20 रन) लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों पर भारी पड़ा। रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव के आक्रामक अर्धशतकों ने मुंबई के लिए 215 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने बखूबी डिफेंड किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 45वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में यह जीत मुंबई इंडियंस की लगातार पाँचवीं जीत है, जो प्लेऑफ की दौड़ में उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

IPL 2025 MI strong comeback now : मुंबई इंडियंस की धमाकेदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने निश्चित रूप से एक आक्रामक शुरुआत की थी, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से उनकी रन गति थोड़ी धीमी हो गई थी। नमन धीर और कॉर्बिन बॉश की आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी ने टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 180/6 से 215/7 तक पहुँचने का मतलब है कि आखिरी के कुछ ओवरों में उन्होंने तेजी से लगभग 35 रन जोड़े, जो महत्वपूर्ण साबित हुआ ।

IPL 2025 MI strong comeback now : 2020 के बाद पहली बार लगातार पाँच मैच जीते

मुंबई इंडियंस ने 2020 के बाद पहली बार लगातार पाँच मैच जीते हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या का खुश होना स्वाभाविक है। उनका यह कहना कि हर खिलाड़ी जानता है कि उसे क्या करना है, टीम के भीतर बेहतर तालमेल और स्पष्ट भूमिकाओं को दर्शाता है। नमन धीर और कॉर्बिन बॉश की पारी की सराहना किया , क्योंकि उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने टीम को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर गति प्रदान की और एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

IPL 2025 MI strong comeback now : हमें पता था कि कब मैच को खत्म करना है

मैच के बाद पंड्या ने कहा, हमारे पास जो लय थी, उसे बरकरार रखते हुए हमने हर किसी को अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। हर कोई मौके का फायदा उठाता रहा। अंत में ऐसा लगा कि हमने कुछ विकेट खो दिए हैं। लेकिन बॉश और नमन ने आकर अपना योगदान दिया। हमें पता था कि कब मैच को खत्म करना है और हमने शानदार प्रदर्शन किया। अच्छी टीमें इसी से बनती हैं, जब हर कोई योगदान देता है।

IPL 2025 MI strong comeback now : पांड्या को पिछले साल हूटिंग का सामना करना पड़ा

मुंबई इंडियंस के कप्तान जिन्हें पिछले साल इसी वानखेड़े स्टेडियम में तब हूटिंग का सामना करना पड़ा था, जब उन्हें लंबे समय से कप्तान रहे रोहित शर्मा से अचानक कप्तानी सौंप दी गई थी। हालांकि, पांड्या ने अपनी टीम का शानदार तरीके से संचालन किया।

मुंबई इंडियंस 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ मुकाबले के लिए जयपुर जाएगी।


Read More: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार