IPL 2022 MI vs RR: मुंबई की पहली जीत, मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

    वर्चस्व की लड़ाई में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, सूर्यकुमार का बल्ला फिर चला, रोहित एक बार फिर फ़ैल, संघर्ष करते हुए मुंबई ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद में डैनिएल सेम्स ने छक्का मार कर जीत दिलाई, रोहित शर्मा को मिला जीत का तोहफ़ा

    मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। डेनिएल सैम्स ने कुलदीप सेन के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर मुंबई को जीत दिलाई। रोहित शर्मा के 35वें जन्मदिन पर मुंबई की टीम ने उन्हें जीत का शानदार तोहफा दिया।

    रोहित शर्मा की टीम ने लीग के 44वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टॉप स्कोरर रहे। आखिरी ओवर में पोलार्ड के विकेट के बाद आए डैनियल सैम्स ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई है। इस जीत के साथ अंक तालिका में भी मुंबई का खाता खुल गया है और 9 मैच के बाद अब टीम के दो अंक हो पाए हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को 9वें मैच में यह तीसरी हार मिली है। टीम के 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है।

    रोहित शर्मा को मिला जीत का तोहफ़ा, वर्चस्व की लड़ाई में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, सूर्यकुमार का बल्ला फिर चला, रोहित एक बार फिर फ़ैल, संघर्ष करते हुए मुंबई ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद में डैनिएल सेम्स ने छक्का मार कर जीत दिलाई।

    सूर्यकुमार 51 रन बनाकर आउट
    युजवेंद्र चहल ने मुंबई को बड़ा झटका दिया है। चहल ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को रियान पराग के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 51 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 37 रन की दरकार। सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं।
    तिलक वर्मा 35 रन बनाकर आउट
    मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन गेंदों में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को 35 के स्कोर पर रियान के हाथों कैच कराया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here