IPL 2022 MI vs LSG : केएल राहुल आतिश पारी के सामने मुंबई की छठी हार, लखनऊ 18 रनों से मैच जीता

केएल राहुल ने रचा इतिहास, अपने 100वें IPL मैच में जड़ा शानदार शतक, मुंबई टीम के लिए अब इस सीजन में अंतिम-4 की राह मुश्किल

मुंबई

IPL2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों भी हार झेलनी पड़ी। लीग की सबसे सफल टीम और पांच बार की चैंपियन मुंबई की यह सीजन में लगातार छठी हार है। पहली बार ऐसा हुआ है कि टीम लगातार 6 मैच हारी है। टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण बड़ी चुनौती रही है।  लखनऊ ने छठे मैच में अपनी चौथी जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच बार की चैंपियन टीम को इस मुकाबले में 18 रनों से मात दी।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई बिना खाता खोले आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अब 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।

रोहित शर्मा की टीम के लिए अब इस सीजन में अंतिम-4 की राह मुश्किल हो गई है। क्योंकि प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलेगी जिसमें से कम से कम 8 जीत ही प्लेऑफ में पहुंचा सकती हैं। आज की हार के बाद अब मुंबई के 8 मैच बाकी हैं। उसके लिए बचे हुए सभी 8 मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा।

कप्तान केएल राहुल के शानदार शतक

कप्तान केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया,राहुल IPL के अपने 100वें मैच में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। । केएल राहुल का IPL में ये तीसरा शतक है, जो उन्होंने अपने 100वें IPL में लगाया। सीजन ये दूसरा शतक भी है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बलटर ने शतक जड़ा था। केएल राहुल ने अपना शतक पूरा करने के लिए 56 गेंदें खेली जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े। LSG के कप्तान ने मुंबई के खिलाफ दूसरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। कप्तान के तौर पर केएल राहुल का IPL में ये दूसरा शतक है। राहुल IPL में विराट कोहली (5) के बाद बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here