IPL 2022 Mega Auction: IPL मेगा ऑक्शन पर सैकड़ो खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, इन चैनेलों पर होगा live प्रशारण

IPL 2022 Mega Auction:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का मंच सजने के लिए तैयार हैं जिसमें सैकड़ों देशी और विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार IPL मेगा ऑक्शन में 8 नहीं बल्कि 10 फ्रैंचाइजी हिस्सा ले रही है जिससे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना सभी टीमों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। इस बार भी ऑक्शन का संचालन ब्रिटेन के ह्यूज एडमीड्स करेंगे। ये चौथी बार होगा जब ह्यूज एडमीड्स IPL ऑक्शन की कमान संभालेंगे।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन किस-किस दिन होगा?

  • दिन 1 – 12 फरवरी
  • दिन 2 – 13 फरवरी

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन  कहां होगा?

बेंगलुरु

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन कब शुरू होगा?

दोपहर 12 बजे

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

आप IPL 2022 का मेगा ऑक्शन ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

डिज्नी प्लस हॉटस्टार

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे?

590 कुल

370 भारतीय

220 विदेशी

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए कितने कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है?

228 कैप्ड

355 अनकैप्ड

7 एसोशिएट देशों के खिलाड़ी

एक टीम में अधिकतम कितने खिलाड़ियों की अनुमति है?

25

एक टीम में न्यूनतम कितने खिलाड़ियों की अनुमति है?

18

एक टीम में अधिकतम कितने विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति है?

8

आरटीएम (RTM) कार्ड

आईपीएल मेगा ऑक्शन में यह पहली बार है कि फ्रेंचाइजी को कोई ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड नहीं मिलेगा। ऐसा लीग में दो नई टीमों के जुड़ने के कारण हुआ है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 48 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कुल 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों के पर्स में बची हुई रकम

  • चेन्नई सुपर किंग्स: 42 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स: 72 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स: 62 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 68 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 58 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपये

गौरतलब है कि इस बार IPL 2022 मेगा ऑक्शन में बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, मिचेल स्टार्क और क्रिस गेल जैसे बड़े नाम शामिल नहीं होंगे। ये खिलाड़ी अलग -अगल वजह से इस ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here