खेल: IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में सेकंड टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेली गई। मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने 51 रनों से अपने नाम करने के साथ अब इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।
इस मैच में अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर बना दिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और वह 19.1 ओवर्स में 162 रन बनाकर सिमट गई।
IND vs SA 2nd T20: टॉप आर्डर के डिसमिस होने के बाद अन शैडूल्ड बैटिंग लाइन उप के चलते टीम इंडिया ने खोया मैच
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया जब 214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो काफी खराब शुरुआत देखने को मिली, जिसमें शुभमन गिल बिना खाता खोले पहले ही ओवर में लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में 17 रनों की पारी खेलने के बाद मार्को यान्सन का शिकार बने।
यहां सभी को कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 4 गेंदों 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने जहां अपने तीन विकेट गंवा दिए थे तो वहीं स्कोर सिर्फ 51 रन हुआ था।
IND vs SA 2nd T20: अक्षर पटेल के रूप में टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट 67 रनों के स्कोर पर गंवाया जो इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। अक्षर ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 21 रनों की पारी खेली।
अक्षर को तीसरे नंबर पर भेजना एक अन शैडूल्ड बैटिंग लाइन उप और प्रयोग कारी विचार को दर्शाता है। निचे तिलक – जितेश जैसे प्लेयर होते हुए भी उन्हें अवसर न देकर अंत में भेजा गया।
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने यहां से टीम इंडिया की पारी को संभालने का प्रयास किया ताकि मैच में वापसी की जा सके। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जब ऐसा लगा कि हार्दिक के बल्ले से फिर एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी उसी समय वह 20 के निजी स्कोर पर लूथो सिंपला का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए।
IND vs SA 2nd T20: वहीं तिलक वर्मा ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी को तो संभाले रखा लेकिन वह टीम इंडिया को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। तिलक के बल्ले से इस मैच में 62 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं गेंदबाजी में अफ्रीका की तरफ से ओटनिल बार्टमेन ने चार विकेट हासिल किए।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा
IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए।
डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। अंत में डेविड मिलर और डोनोवान फेरेरा ने पांचवें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 के पार पहुंचा।
इस मैच में डिकॉक अलग ही रंग में नजर आए और उन्होंने शानदार पारी खेली। हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए। अंत के ओवरों में फेरेरा और मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी की और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन जोड़े।
IND vs SA 2nd T20: बुमराह के आखिरी ओवर में 18 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारत के सभी गेंदबाजों को निशाना बनाया। भारत के लिए सिर्फ वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को ही सफलता मिली, बाकी अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। वरुण को दो और अक्षर को एक विकेट मिला।
भारत के लिए इस मैच में सबसे महंगे अर्शदीप सिंह रहे जिन्होंने चार ओवर में 54 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपने स्पैल में नौ वाइड गेंद डाली और उनकी इकॉनोमी 13.50 की रही।
IND vs SA 2nd T20: हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने से एक कदम दूर थे, लेकिन इस मैच में सफलता नहीं मिलने से उनका 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का इंतजार बढ़ गया है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकॉक के अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 29 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 और रीजा हेंड्रिक्स ने आठ रन बनाए। वहीं, फेरेरा 16 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 30 और डेविड मिलर 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अफ्रीका ने इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
IND vs SA 2nd T20: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मिली साउथ अफ्रीका को शानदार जीत के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम को एक खास मामले में अब पीछे छोड़ दिया है।
साउथ अफ्रीका की टीम अब टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है, जिसमें ये उनकी 13वीं जीत हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 12-12 मैचों में जीत हासिल की है।
Read More : IND vs SA 2nd T20 : साऊथ अफ्रीका की भारत पर 51 रनों से बड़ी जीत, सीरीज़ 1-1 के अंक संग
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















