ICC Women’s World Cup 2022: देखें भारतीय टीम का लिस्ट और टूर्नामेंट का शेड्यूल

नई दिल्ली,

आईसीसी महिला विश्व कप की शुरुआत 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में मिताली राज की अगुआई में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को अपने चीर प्रद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बे ओवल, माउंट माउंगानुईक मैदान पर खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह के 6 बजकर 30 से खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान के अलावा भारतीय महिला टीम का नॉकआउट स्टेज से पहले क्या है पूरा शेड्यूल और किस-किस टीम टीम के साथ करेगी वह मुकाबला।

यहां देख सकते हैं आईसीसी महिला विश्व कप के सभी मैच

आईसीसी महिला विश्व कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगा।

आईसीसी महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड-

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: सब्भिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

आईसीसी विश्व कप 2022 में भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल

Date Match Venues Time
06 मार्च 2022 भारत बनाम पाकिस्तान बे ओवल, माउंट माउंगानुईक 6.30 AM (सुबह)
10 मार्च 2022 भारत बनाम न्यूजीलैंड सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 6.30 AM (सुबह)
12 मार्च 2022 भारत बनाम वेस्टइंडीज सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 6.30 AM (सुबह)
16 मार्च 2022 भारत बनाम इंग्लैंड बे ओवल, माउंट माउंगानुईक 6.30 AM (सुबह)
19 मार्च 2022 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ईडन पार्क, ऑकलैंड 6.30 AM (सुबह)
22 मार्च 2022 भारत बनाम बांग्लादेश सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 6.30 AM (सुबह)
27 मार्च 2022 भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेगले ओवर, क्राइस्टचर्च 6.30 AM (सुबह)

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here