नई दिल्ली: ICC Champions Trophy 2025 Schedule: आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया था। 19 फरवरी को आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी जबकि बाकी सभी मैचों का आयोजन पाकिस्तान करेगा।
पाकिस्तान में, रावलपिंडी, लाहौर और कराची में तीन जगहों पर मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान में प्रत्येक जगह पर तीन ग्रुप गेम होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। जबकि भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैचों के साथ-साथ पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
ICC Champions Trophy 2025 Schedule: 9 मार्च को लाहौर में फाइनल होगा। लेकिन अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, उस स्थिति में यह दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व डे होंगे। पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए टूर्नामेंट ओपनर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के मैच के साथ दुबई लेग अगले दिन से शुरू होगा। ग्रुप बी की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जब अफगानिस्तान कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगा।
ICC Champions Trophy 2025 Schedule: शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर में प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे और अगले दिन (23 फरवरी) बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान-भारत मैच होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के अंकों की तालिका में शीर्ष आठ स्थानों पर रही टीमें हैं।
टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी धारक और मेजबान पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
ICC Champions Trophy 2025 Schedule Table
तारीख |
मैच |
वेन्यू |
19 फरवरी | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | कराची, पाकिस्तान |
20 फरवरी | बांग्लादेश बनाम भारत | दुबई |
21 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | कराची, पाकिस्तान |
22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | लाहौर, पाकिस्तान |
23 फरवरी | पाकिस्तान बनाम भारत | दुबई |
24 फरवरी | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड | रावलपिंडी, पाकिस्तान |
25 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | रावलपिंडी, पाकिस्तान |
26 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड | लाहौर, पाकिस्तान |
27 फरवरी | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | रावलपिंडी, पाकिस्तान |
28 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | लाहौर, पाकिस्तान |
1 मार्च | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | कराची, पाकिस्तान |
2 मार्च | न्यूजीलैंड बनाम भारत | दुबई |
4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | दुबई |
5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | लाहौर, पाकिस्तान |
9 मार्च | फाइनल | लाहौर या दुबई |
10 मार्च | रिजर्व डे |
Read More:रेलवे भर्ती घोटाला: उम्मीद्वारों से लिया 4-5 लाख रिश्वत, CBI ने कई अफसरों पर दर्ज किया केस
ICC Champions Trophy 2025 Schedule