रायपुर ; 20 मार्च । ias ravi mittal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।
संचार और सूचना तंत्र को प्रभावी ढंग से संचालित
ias ravi mittal : डॉ. मित्तल की पहचान एक सुलझे हुए और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारी के रूप में रही है। वे वर्तमान में वर्तमान में राज्य के जनसंपर्क विभाग में आयुक्त (CPR) के रूप में पदस्थ थे । इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे । बीते डेढ़ वर्ष से वे राज्य शासन के संचार और सूचना तंत्र को प्रभावी ढंग से संचालित कर रहे थे।
मेडिकल की पढ़ाई की
ias ravi mittal : शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। डॉक्टरी जैसे प्रतिष्ठित पेशे को छोड़कर उन्होंने देश सेवा के लिए सिविल सेवा का मार्ग चुना।
ias ravi mittal : जशपुर के कलेक्टर भी रह चुके
अपनी सादगी, कुशल प्रशासनिक क्षमता और जमीनी कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले डॉ. मित्तल पहले जशपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्ष 2018 में वे बगीचा में एसडीएम पद पर भी पदस्थ रहे।
ias ravi mittal : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
प्रशासनिक अनुभव की दृष्टि से उन्होंने महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा वे वर्ष 2018 में बगीचा में एसडीएम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. रवि मित्तल की इस नियुक्ति को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Read More : सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















