Hyderabad : इस्पात सचिव ने एनएमडीसी के नए अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा किया

Hyderabad
Hyderabad

हैदराबाद, 5 जुलाई | Hyderabad : इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने हैदराबाद के पाटनचेरू में एनएमडीसी के नए अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास केन्द्र (आर एंड डी) का दौरा किया ।

Table of Contents

इस्पात सचिव ने नवाचारों और विकास केंद्र की समीक्षा की

Hyderabad : इस्पात सचिव ने नवाचारों, सुस्थिर खनिज प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी और अनुसंधान और विकास केंद्र के भविष्य के रोडमैप की समीक्षा की । अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार), विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी),वी. सुरेश, निदेशक (वाणिज्य), बी. विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी और एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे ।


यह भी देखें:  Chinese link : वरिष्ठ वकील ने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में ‘चीनी लिंक’ की ओर किया इशारा

एनएमडीसी खनिज के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोडेगा

Hyderabad : अधिकारियों से बात करते हुए, नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा,एनएमडीसी का अनुसंधान और विकास केंद्र खनिज अन्वेषण और विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोडेगा, जिससे सुस्थिर और नवीन प्रौद्योगिकी के विकास के अवसर पैदा होंगे। इस अग्रणी अत्याधुनिक सुविधा से भारतीय खनन उद्योग को एक प्रगतिशील दृष्टिकोण प्राप्त होगा जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू सहयोग के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा ।“

Hyderabad : एनएमडीसी 1970 से खनिज प्रसंस्करण के क्षेत्र में योगदान कर रहा है

एनएमडीसी अनुसंधान एवं विकास केंद्र 1970 से खनिज प्रसंस्करण के क्षेत्र में योगदान कर रहा है और घरेलू और वैश्विक उद्योग में अपने ज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए इसे यूनिडो और डीएसआईआर दोनों द्वारा उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है ।

Hyderabad : अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि एनएमडीसी नवाचार को अपनाकर और जिम्मेदार खनन को सशक्त बनाने वाले पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करके अग्रणी रहने का प्रयास करता है। हमारी नई अनुसंधान और विकास सुविधा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त है और यह अयस्क बेनीफिशिएशन और खनिज प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी में परिवर्तनकारी हस्तक्षेप लाने के लिए प्रतिबद्ध विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा संचालित है ।“

एनएमडीसी का अनुसंधान एवं विकास केंद्र निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के खनन और धातुकर्म उद्योग की
कंपनियों का समर्थन करने के लिए तैयार है, जो विकसित भारत की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा ।