Horoscope in now : 27 मार्च शनिवार का राशिफल

राशिफल; 27 मार्च । Horoscope in now : आज 27 मार्च शनिवार के लिए आपका दैनिक राशिफल प्रस्तुत है। आइए जानते हैं कि आज ग्रहों की स्थिति कैसी है, कौन से ग्रह शुभ फल देंगे, कौन से ग्रह विपरीत चाल चलेंगे, और आपको क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए।

मेष:

Horoscope in now : व्यावसायिक सहयोगी आपसे सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, सम्मान की वृद्धि होगी। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्यों को छोड़ अनर्गल प्रवृतियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो सकता है। जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा और पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। संतान पक्ष से कुछ निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना बन रही है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

Horoscope in now : सुबह किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात अन्य कार्य आने से निरस्त भी हो सकती है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे और लोगों का समर्थन से मन प्रसन्न होगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। शासन व सत्ता से लाभ मिलेगा और किसी सरकारी योजना से लाभान्वित होंगे। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आमदनी बढ़ेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा लेकिन आपको गुप्त शत्रुओं से संभलकर कार्य करना होगा। घर की जरूरी और मूल्यवान वस्तु का ध्यान रखें अन्यथा खोने का डर बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन आनंदित होगा। दोस्तों की पुरानी बात याद आने पर मानसिक रूप से अशांत और ग्लानि का अनुभव कर सकते हैं। सायंकाल के समय कोई रुका कार्य पूरा होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

Horoscope in now : चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है और आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और त्योहार की तैयारियों के बीच पकवान का भी लुत्फ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका दायरा भी बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनस की समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों से मेल मिलाप होगा और सुसमाचार मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

दुकान करने वालों के लिए इस समय व्यस्तता अधिक रहेगी, इस वजह से परिवार पर भी ध्यान कम दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कोष में भी वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा और आमदनी के नए स्रोत भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से प्रभावित होकर शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। सायंकाल का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

Horoscope in now : व्यापार संबंधित योजनाओं के लिए विशेषज्ञों की सलाह मददगार साबित होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। कानूनी संबंधित मामलों में जीत मिलने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और प्रमोशन भी हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, फिर भी घर पर रहकर ही पूरे त्यौहार का मजा लें। सायंकाल के समय मित्रों के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना बनाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

घर-परिवार का माहौल शांतिभरा रहेगा और सुखद समाचार मिलने से सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। त्योहार से पहले अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। भाइयों का सहयोग कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनों को खत्म करेगा और रिश्तों में मजबूती भी आएगी। लव लाइफ में नए उत्साह तथा उमंग का अनुभव करेंगे। विदेशी संस्था के साथ आपके व्यापारिक साझेदारी के लिए समय उत्तम है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

Horoscope in now : व्यापार संबंधित योजनाएं सफल होंगी और लाभ देना शुरू कर देंगे। संतान पक्ष की उन्नति होने से मन प्रसन्न होगा। भीड़ वाली जगहों पर जानें से बचें और अगर जरूरी हो तो सुरक्षा के साथ जाएं। छोटी-छोटी से समस्या पर भी डॉक्टरों से सलाह लेते रहें। सरकारी नौकरी करने वाले अपने कार्य को सही से करें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। सायंकाल का समय देव-दर्शन में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिसे देखकर विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

Horoscope in now : पारिवारिक व आर्थिक मामलों में चल रही समस्याओं में हल होंगे और आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास फलीभूत होंगे। व्यापार में कोई बड़ा अवसर आपको प्राप्त हो सकता है और अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। घर पर अतिथियों के आने के योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय उलझनों में कमी आने लगेगी और परिवार और प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम व धैर्य के साथ सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। क्रोध व वाणी पर सयंम रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद की आशंका बन रही है। लव लाइफ के कारण मानसिक तनाव में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग कुछ समय के लिए निराशा में आकर घाटे में सौदे करने का विचार बनाएंगे लेकिन थोड़ा धैर्य रखें सायंकाल के समय स्थिति बदलने पर ज्यादा लाभ मिल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

Horoscope in now : साझेदारी में किए जा रहे कार्यों से लाभ की स्थिति का निर्माण होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा और त्यौहार के लिए शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलने से आप सभी चुनौतियों का अच्छे से सामना कर पाएंगे। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है, अभी थोड़े दिन और इंतजार करें। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Read More: होलिका दहन के दिन ये काम बेहद अशुभ माने जाते हैं 


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार